{"_id":"69d903a87d9bd389ac0b1738","slug":"gsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92021-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: न थकने वाला पहरेदार, एआई रोबोटिक डॉग बना सुरक्षा का अवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: न थकने वाला पहरेदार, एआई रोबोटिक डॉग बना सुरक्षा का अवतार
विज्ञापन
विज्ञापन
- एडवर्ब कंपनी ने तैयार किया है रोबोटिक डॉग, भविष्य की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। भीड़भाड़ वाली गलियों में चौकन्नी नजरें, हर हलचल पर पैनी पकड़ और बिना थके घंटों निगरानी। अब यह सब किसी इंसानी सुरक्षाकर्मी तक सीमित नहीं रहेगा। तकनीक ने एक नया मोड़ ले लिया है, जहां रोबो डॉग जैसी अत्याधुनिक मशीनें सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए तैयार हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस यह स्मार्ट सर्विलांस डॉग न केवल संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगा, बल्कि रियल-टाइम डेटा के जरिए तुरंत प्रतिक्रिया भी दे सकेगा।
ग्रेटर नोएडा की कंपनी एडवर्ब कंपनी द्वारा विकसित यह रोबोटिक डॉग भविष्य की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कल्पना कीजिए एक ऐसी मशीन साथी जो भीड़ में आसानी से घूम सके, खतरनाक इलाकों में बिना जोखिम के पहुंच सके और हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर बनाए रखे। आने वाले समय में यह रोबो डॉग न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों का भरोसेमंद साथी बनेगा, बल्कि स्मार्ट शहरों की निगरानी व्यवस्था का अहम हिस्सा भी बन सकता है।
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड प्रोडक्ट्रॉनिका इंडिया में कंपनी ने रोबो डॉग को प्रदर्शित किया है। एआई से लैस इस रोबो डॉग की खूबियां जानने के लिए लोग भी वहां जुट रहे हैं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि सार्वजनिक जगहों से लेकर सेना और पुलिस के उपयोग के लिए भी इस रोबो डॉग ट्रैक को मशीन लर्निंग से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे भविष्य की स्मार्ट सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी का संकेत मिलता है। अभी इसका शुरुआती उपयोग औद्योगिक ऑटोमेशन और वेयरहाउस मॉनिटरिंग के लिए किया जा रहा है। इसमें 360 डिग्री मूवमेंट, एआई एनालिसिस कैमरा सिस्टम, पॉवर बैकअप और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
एक्सपो में अन्य खास उद्योग :
बम्बू लैब की एआई कॉम्बों मशीन भी आकर्षण का केंद्र रही। यह मशीन प्लास्टिक से प्रोडक्ट तैयार करती है । यह यूजर द्वारा अपलोड किए गए डिजाइन को सीधे प्रोडक्ट में बदल देती है। इसका उपयोग खिलौने, पार्ट्स और प्रोटोटाइप बनाने में किया जाता है। वेर्डे मोबिलिटी का छोटा ईवी चार्जर भी प्रदर्शित किया गया, जिसे घर पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग को सरल और सुविधाजनक बनाता है।
- यूसीएएल इनोवेशन मोबिलिटी ने ईवी बैटरी के लिए एक विशेष पैनल पेश किया, जो बैटरी की परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- रोश ए.आई की एआई मशीन प्रोडक्ट में डिफेक्ट और डैमेज की पहचान करती है और बिना मानव हस्तक्षेप के ऑटोमैटिक क्वालिटी चेकिंग करती है।
- मुसाशी इंजीनियरिंग की रोबोटिक डिस्पेंसिंग मशीन इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर गोंद लगाने का काम करती है, जो कैमरा से स्कैन करके सही जगह पहचानती है और सटीक तरीके से काम पूरा करती है।
Trending Videos