सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Guru Arjan Dev Ji's Martyrdom Day observed with a spirit of service.

Noida News: सेवा भाव के साथ मनाया गया गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Guru Arjan Dev Ji's Martyrdom Day observed with a spirit of service.
गगनदीप सिंह
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरुवार को पांचवें सिख गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। सुबह 6 बजे से देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम हुए। गुरुद्वारा परिसर में दिनभर गुरबाणी पाठ, कथा, कीर्तन और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की अरदास और गुरबाणी से हुई। इसके बाद दिनभर रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को गुरु साहिब के जीवन, उनके त्याग और मानवता के प्रति समर्पण के बारे में बताया। शाम 3:30 बजे से विशेष दीवान सजाया गया जो रात 10:30 बजे तक चला। श्रद्धालुओं ने गुरु अर्जन देव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य ग्रंथी अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरु अर्जन देव ने सत्य, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राण का बलिदान दिया था। इसी कारण उनका शहीदी दिवस हर वर्ष श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर और शरबत की विशेष व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा करने वाले श्रद्धालु पूरे दिन लोगों को शरबत और ठंडा पानी वितरित करते रहे। उन्होंने कहा कि सेवा करने से आत्मिक शांति मिलती है और गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-20, सेक्टर-26, सेक्टर-108 सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गुरुद्वारा परिसर में पूरे दिन श्रद्धा, भक्ति और सेवा का वातावरण बना रहा।

गुरु अर्जन देव का बलिदान हमें हर परिस्थिति में सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। -सानिया कौर, सेक्टर-20

शहीदी दिवस पर संगत के साथ कीर्तन और अरदास में शामिल होकर मन को बेहद शांति मिलती है। -गगन, सेक्टर-26

गुरु साहिब का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। नई पीढ़ी को उनके विचारों से सीख लेनी चाहिए। -सिमरन, सेक्टर-108

हर साल शरबत सेवा करने का सौभाग्य मिलता है। संगत की सेवा करना ही गुरु साहिब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। -रविंद्र सिंह, सेक्टर-12

गगनदीप सिंह

गगनदीप सिंह

गगनदीप सिंह

गगनदीप सिंह

गगनदीप सिंह

गगनदीप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed