फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Guru Mantra: Value based education and innovation based learning are the keys to excellent results

Noida News: गुरु मंत्र मूल्यपरक शिक्षा और नवाचार आधारित शिक्षण उत्कृष्ट परिणामों की कुंजी

Fri, 24 Jul 2026 04:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
Guru Mantra: Value based education and innovation based learning are the keys to excellent results
डॉ नीरज अवस्थी प्रधानाचार्य मॉडर्न स्कूल नोएडा
गुरु मंत्र मूल्यपरक शिक्षा और नवाचार आधारित शिक्षण उत्कृष्ट परिणामों की कुंजी
विज्ञापन



आज का शिक्षा जगत केवल परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करना है जो ज्ञानवान होने के साथ-साथ संवेदनशील, नैतिक, अनुशासित और उत्तरदायी नागरिक भी बनें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, रचनात्मकता, समस्या-समाधान क्षमता, सहयोग, नेतृत्व और जीवन मूल्यों का विकास करना है। इस परिवर्तन में शिक्षक की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

एक प्रभावी शिक्षक वही है जो विषय को केवल पढ़ाए नहीं, बल्कि उसे जीवन से जोड़कर विद्यार्थियों के अनुभवों का हिस्सा बनाए। कक्षा में गतिविधि-आधारित शिक्षण, अनुभवात्मक अधिगम, परियोजना-आधारित शिक्षण, प्रश्नोन्मुख शिक्षण, सहयोगात्मक अधिगम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षण संसाधनों, स्मार्ट कक्षाओं और डिजिटल तकनीकों का प्रभावी उपयोग विद्यार्थियों को सीखने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन


हर विद्यार्थी अपने भीतर असीम संभावनाएं लेकर आता है। एक शिक्षक का कार्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन संभावनाओं को पहचानकर उन्हें सही दिशा देना है। प्रेम, धैर्य, निरंतर प्रोत्साहन और सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफल शिक्षण की वास्तविक पहचान हैं। जब शिक्षक स्वयं सीखना नहीं छोड़ता, तभी वह विद्यार्थियों को जीवन भर सीखने के लिए प्रेरित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ नीरज अवस्थी, प्रधानाचार्य, मॉडर्न स्कूल नोएडा



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed