{"_id":"6a633fa92da716c4970ddb59","slug":"students-were-made-aware-about-quality-safety-and-maintenance-noida-news-c-1-1-noi1125-4536407-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गुणवत्ता, सुरक्षा व मानकीकरण के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गुणवत्ता, सुरक्षा व मानकीकरण के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुणवत्ता, सुरक्षा व मानकीकरण के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 91 में स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में छात्रों के मध्य गुणवत्ता, सुरक्षा व मानकीकरण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से बीआईएस स्टैंटर्ड्स क्लब के अंतर्गत मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन भारतीय मानक ब्यूरो नोएडा शाखा कार्यालय की ओर से किया गया।
विद्यालय की स्टैंडर्ड क्लब की प्रभारी कविता सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय दोपहिया वाहन हेलमेट था, इसमें हिंदी व अंग्रेजी भाषा में लेखन हेतु प्रतिभागियों को 40 मिनट का समय और शब्द सीमा 200 से 300 शब्द निर्धारित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के कुल 56 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
निर्णायक मंडल में शामिल शिक्षक अशोक सिन्हा, शीतल सिंह, ऋचा, कुलदीप पाठक की टीम ने छात्रों के लेखन का मूल्यांकन विषयवस्तु, विषय की प्रासंगिकता, भाषा, मौलिकता व प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया और परिणाम जारी किए। इसमें प्रथम स्थान पर आगंतुक कुमार आजाद और जफर रजा, द्वितीय स्थान पर आंचल कुमारी यादव, अभय राही और तृतीय स्थान आयुष गुप्ता, नैतिक सिंह रहे। वहीं, सांत्वना पुरस्कार शुभजीत बर्मन को मिला।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नीरज टंडन ने भारतीय मानक ब्यूरो, सभी प्रतिभागियों और विजेताओं बधाई दी।
----------------