फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tobacco control cell formed in the college

Noida News: कॉलेज में बनाई गई तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ

Fri, 24 Jul 2026 04:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
Tobacco control cell formed in the college
कॉलेज में बनाई गई तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ
विज्ञापन

तंबाकू और धूम्रपान के प्रति किया जाएगा जागरूक, बताए जाएंगे दुष्परिणाम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों के बीच तंबाकू और धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और परिसर को तंबाकू मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया। यह समिति मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी दिशा निर्देशों के बाद की गई।

समिति का मुख्य उद्देश्य संस्थान में तंबाकू व धूम्रपान निषेध संबंधी नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, छात्रों व कर्मचारियों को तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना व स्वस्थ और स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की संयोजक बर्षा छबारिया ने बताया कि संस्थान की ओर से प्रोफेसर डॉ वर्तिका चतुर्वेदी की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिताएं, विशेषज्ञ व्याख्यान, परामर्श सत्र और तंबाकू निषेध संबंधी जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ वर्तिका चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक उत्तरदायित्व व सकारात्मक आदतों का विकास करना भी है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सफाईकर्मियों व छात्र-छात्राओं को तंबाकू और धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर उन्हें तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, कैंसर और अन्य घातक बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई।
-----------
नेहा शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed