सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gym and swimming pool will open in the district from today

जिले में आज से खुलेंगे जिम और स्वीमिंग पूल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gym and swimming pool will open in the district from today
नोएडा के सेक्टर- 24 में बंद जिम व स्वीमिंग पूल ।
विज्ञापन
नोएडा। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या हजार के नीचे पहुंचते ही जिला प्रशासन ने जिम और स्वीमिंग पूल खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि अभी इन्हें केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। इसके साथ ही जिम व स्वीमिंग पूल में आने वालों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने नाइट कर्फ्यू का समय घटाकर रात 11 से सुबह 5 बजे तक करने की घोषणा की है। जो पहले रात 10 से सुबह 6 बजे तक था। इसके अलावा सिनेमा और रेस्तरां खोलने के भी आदेश दिए हैं। हालांकि वह पहले से ही 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासन के फैसले के बाद जिम और स्वीमिंग पूल संचालकों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई थीं। शुक्रवार शाम को शासन स्तर से जारी कोरोना आंकड़ों की लिस्ट में जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 844 बची है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने पाबंदियां हटाने की घोषणा कर दी। जिम संचालकों के साथ ही जिम जाने वाले युवा भी इस फैसले से राहत महसूस कर रहे हैं। सेक्टर-30 निवासी सन्नी अरोड़ा ने बताया कि वह लंबे समय से इस फैसले का इंतजार कर रहे थे। वहीं वैभव रतौरिया ने कहा कि वह शनिवार से ही जिम जाना शुरू कर देंगे।
Trending Videos

--
इतने दिन बाद जिम खुलने से उत्साहित हूं। जिम बंद रहने की वजह से आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा खराब हो गई थी। - अनीश दलाल जिम संचालक
--
जिला अधिकारी का बहुत धन्यवाद जो उन्होंने यह आदेश जारी किए। इससे कई लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी जो खराब होती जा रही थी। - गुलशन कुमार जिम ट्रेनर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed