सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Harbans: Riddles will sharpen students' thinking and reasoning abilities.

Noida News: हरबंस पहेलियों से निखरेगी विद्यार्थियों की सोच और तर्क क्षमता

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Harbans: Riddles will sharpen students' thinking and reasoning abilities.
सरकारी स्कूलों में बनेगा पजल कॉर्नर, रोजाना प्रदर्शित होंगी तार्किक पहेलियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की गणितीय समझ, तार्किक क्षमता और समस्या समाधान कौशल को मजबूत बनाने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत जिले के स्कूलों में हरबंस पजल (पहेलियां) गतिविधि शुरू होंगी, जिससे विद्यार्थियों की सोचने और विश्लेषण करने की क्षमता का विकास होगा।

विभाग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक स्कूल में एक पजल कॉर्नर बनाया जाएगा, जहां रोजाना गणितीय और तार्किक पहेलियां प्रदर्शित की जाएंगी। विद्यार्थियों को इन पहेलियों को हल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हर शनिवार विद्यार्थियों को कम से कम एक पजल हल करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यार्थी इन पहेलियों को व्यक्तिगत रूप से या समूह में मिलकर हल कर सकेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा और उनके समाधान स्कूल के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी सीखने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों में रटने की प्रवृत्ति कम होगी और उनमें नई चुनौतियों को समझने और हल करने का आत्मविश्वास बढ़ेगा। पजल गतिविधियों को प्रार्थना सभा, गणित क्लब और नियमित कक्षा गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed