{"_id":"69b16f1b3c574e8ce2046e3e","slug":"illegal-bus-drivers-accused-of-overcharging-noida-news-c-23-1-lko1064-89696-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डग्गामार बस चालकों पर ज्यादा किराया वसूलने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डग्गामार बस चालकों पर ज्यादा किराया वसूलने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री बोले- पहले बस में बैठा लेते हैं, रास्ते में करते हैं अधिक किराये की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। परी चौक से बुलंदशहर के बीच चलने वाली डग्गामार बसों के चालकों की मनमानी से यात्री परेशान हैं। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक उनसे मनमाना किराया लेते हैं। कई बार कम किराया बताकर यात्रियों को बस में बैठाया लिया जाता है और रास्ते में उनसे ज्यादा पैसे की मांग की जाती है। कई बार इस बात को लेकर विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच जाता है। यात्री लगातार परिवहन विभाग से इन डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा के परी चौक स्थित अंसल मॉल के सामने से बुलंदशहर के लिए बसें मिलती हैं। इस रूट पर दिनभर यात्रियों की आवाजाही रहती है। अधिक सवारियों का फायदा उठाकर डग्गामार बस चालक सामान्य किराए से 10 से 20 रुपये कम किराया बताकर यात्रियों को बैठा लेते हैं और फिर टिकट बनाते वक्त उनसे अधिक किराया लेते हैं। ग्रेटर नोएडा निवासी एक यात्री तरुण ने बताया कि निजी बस चालक ने 60 रुपये किराया बताकर बस में बैठा लिया। सिकंदराबाद के पास उनसे 100 रुपये मांगे गए। काफी कहा-सुनी हुई। चालक नहीं माना तो मजबूरन 100 रुपये देने पड़े।
परी चौक से जाने वाली बसों की समय-समय पर औचक जांच की जाती है। कई बार डग्गामार बसों पर कार्रवाई भी की गई है।
- उदित नारायण पांडेय, एआरटीओ नोएडा
Trending Videos