सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Impressive performance in the quarter-final matches; semi-finals to be held today.

Noida News: क्वॉर्टर फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन, आज होगा सोमीफाइनल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Impressive performance in the quarter-final matches; semi-finals to be held today.
कृष्णा, केशव, गरिमास देवांशी, गौतम समेत कई खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। प्रथम हरियाणा राज्य सीनियर एवं जूनियर (अंडर-19) रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दिन विभिन्न वर्गों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। अंडर-19 बालक एकल वर्ग में कृष्णा गुप्ता, केशव, सुजल और स्पर्श सूद ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम चार में प्रवेश किया। वहीं अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में गरिमा कुंडू, देवांशी दलाल, नव्या सिंह और सान्वी अनेजा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सीनियर पुरुष एकल वर्ग में गौतम अरोड़ा, गौतम वालिया, ईशान सिहाग और गगन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला एकल वर्ग में मेधावी नागर, सान्वी अनेजा, गरिमा कुंडू और रुचि चाहल ने जीत दर्ज कर अंतिम चार में अपनी जगह सुनिश्चित की। युगल स्पर्धाओं में भी कई कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न वर्गों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद सभी सेमीफाइनलिस्ट तय हो गए हैं। खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, फिटनेस और संघर्षशीलता का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की निगाहें शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं। सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी फाइनल में प्रवेश कर खिताब की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed