सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   injured driver died in road accident

Noida News: घायल पिकअप चालक की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
injured driver died in road accident
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में एक घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अलीगढ़ निवासी मोहन सिंह ने इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र नीरज कुमार (28) पिकअप चलाता था। 12 फरवरी की रात वह ग्वालियर से सामान लेकर गाजीपुर मंडी दिल्ली जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव घरबरा के पास उसके आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन के चालक ने अचानक तेज ब्रेक लगा दिए। इससे नीरज का वाहन आगे चल रहे वाहन से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नीरज को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 13 फरवरी की सुबह उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed