सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jain temple assistant and welder arrested for stealing 800-year-old Ashtadhatu idol

UP: 800 साल पुरानी अष्टधातु प्रतिमा चोरी करने वाला जैन मंदिर का सहायक और वेल्डर गिरफ्तार, एक करोड़ थी कीमत

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुलायम सिंह निवासी गांव बिजोरी पाठक जनपद दमोह मध्यप्रदेश और चेतन निवासी गांव धूम मानिकपुर बादलपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की की गई है और यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है। 

Jain temple assistant and welder arrested for stealing 800-year-old Ashtadhatu idol
गिरफ्तार चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने सुनपुरा गांव स्थित प्रचीन जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी करने वाले आरोपियों में मंदिर का सहायक और पूर्व वेल्डिंग कर्मचारी शामिल है। 

Trending Videos

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 800 वर्ष पुरानी अष्टधातु से निर्मित प्राचीन प्रतिमा, चांदी की पांडुकशिला के आठ टुकड़े, चांदी का नारियल और चांदी का कलश बरामद किया है। बरामद सामान की कीमत एक करोड़ से अधिक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी राजीव कुमार गुप्ता के अनुसार सोमवार को सूचना मिली कि सुनपुरा गांव के जैन मंदिर में कार्यरत मुलायम और चेतन ने मंदिर परिसर से चांदी की पांडुशिला, नारियल, कलश और अष्ठधातु की प्राचीन प्रतिमा चोरी कर ली है। मामले में मंदिर के अकाउंटेंट आशीष कुमार की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा-305(डी) प्राथमिकी दर्ज की गई। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गोपनीय सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने सुनपुरा गांव क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया समस्त सामान बरामद किया गया। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुलायम सिंह निवासी गांव बिजोरी पाठक जनपद दमोह मध्यप्रदेश और चेतन निवासी गांव धूम मानिकपुर बादलपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की की गई है और यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है। बरामद प्रतिमा और अन्य धार्मिक सामग्री को सुरक्षित रख लिया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed