सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students were made aware in Amar Ujala Police School in Greater Noida

अमर उजाला पुलिस की पाठशाला: ग्रेटर नोएडा में छात्रों को मिला सुरक्षा और कानून का ज्ञान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:44 PM IST
Students were made aware in Amar Ujala Police School in Greater Noida
पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ने का काम नहीं करती, बल्कि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। चोरी, सड़क दुर्घटना, अनहोनी, साइबर क्राइम या महिला अपराध जैसी घटनाओं की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए। सोशल मीडिया पर अंजान दोस्त से हद से ज्यादा भरोसा खतरनाक होता है। किसी भी आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। यह बातें मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर इकोटेक एक्सटेंशन-1 डाढ़ा में एचएल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसीपी लाइन हेमंत उपाध्याय ने कहीं। उन्होंने छात्रों को समझाया कि किसी भी गलत बात को चुपचाप सहने की जरूरत नहीं है। यदि स्कूल परिसर या बाहर किसी प्रकार की बदसलूकी, धमकी या उत्पीड़न की घटना हो तो सबसे पहले अपने शिक्षक या अभिभावक को इसकी जानकारी दें। डरकर चुप रहना समस्या को बढ़ाता है, जबकि सही समय पर शिकायत करने से समाधान संभव होता है। अक्सर छात्र शरारती तत्वों या दबंग प्रवृत्ति के लोगों से घबरा जाते हैं, लेकिन पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है। लोग कानून के दायरे में रहकर अपनी बात रखें, पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती, ओटीपी साझा करना, फर्जी लिंक पर क्लिक करना या लालच भरे ऑफर पर भरोसा करना गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। आभासी (वर्चुअल) दुनिया में आंख बंद कर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत अभिभावकों और पुलिस को दें। उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कहां कि सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति के इलाज के लिए गोल्डन ऑवर महत्वपूर्ण होता है। इसलिए जब कभी भी सड़क हादसा देखे तो घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने के अलावा पुलिस को सूचना दे। घायलों की मदद करने के साथ उसे प्राथमिक उपचार में मदद करने वाले व्यक्ति को नेक आदमी योजना के तहत पुरस्कार दिया जाता है। महिला संबंधित शिकायतों के लिए 1090 और साइबर अपराध के मामलों में राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल या 1930 हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं महिला और बच्चों संबंधी का कानून की जानकारी दी। साथ ही पुलिस की भूमिका, जिम्मेदारियों और आमजन की सुरक्षा में पुलिस की भागीदारी के बारे में बताया। स्कूल के प्रबंधक लेखराज सिंह कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाते हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास भी विकसित होता है और वे आपात स्थितियों में सही निर्णय लेने के लिए तैयार होते हैं। कार्यक्रम छात्रों और पुलिस के बीच विश्वास का सेतु बनाना है। जिससे युवा पीढ़ी कानून व्यवस्था को समझे और जिम्मेदार नागरिक बने। इस मौके पर छात्रों ने सवाल पूछे। एसीपी ने सभी सभी सवालों के जवाब दिए। इस मौके पर स्कूल के निदेशक सुनील कुमार, स्कूल कॉर्डिनेटर पूजा खंडेलवाल, शिक्षक सुखविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दो माह से मिल रही जान से मारने की धमकी, नारनौल के वकील ने दर्ज कराया केस

सभी प्लेटफार्म पर आने वाली शिकायतों के लिए हर सप्ताह अपने कार्यालयों में कैंप लगाएं अधिकारी : कैप्टन मनोज कुमार

औरैया: शादी की चर्चाओं के बीच हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

17 Feb 2026

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, जुटे कार्यकर्ता

17 Feb 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- आज हर विभाग में भ्रष्टाचार

17 Feb 2026
विज्ञापन

Hamirpur: आग लगने से तीन झुलसे, एक एम्स रेफर; सिलिंडर फटने से दुकान को पहुंचा नुकसान

Mandi: पड्डल में देवी देवताओं के बैठने की नई व्यवस्था को कारदारों ने सराहा

17 Feb 2026
विज्ञापन

पंचकूला भानु आईटीबीपी में पासिंग आउट परेड का आयोजन

17 Feb 2026

जींद में मानवाधिकार आयोग की टीम पहुंची दस बांग्लादेशियों को मिली रिहाई

17 Feb 2026

चंडीगढ़ सेक्टर 22 गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई परीक्षा देने पहुंचे बच्चे

17 Feb 2026

सीबीएसई की परीक्षा शुरू, राजधानी में नर्वस छात्रों का मनोबल बढ़ाने केंद्र तक पहुंचे अविभावक

17 Feb 2026

साध्वी ऋतंभरा ने मां पीतांबरा माई के किए दर्शन

17 Feb 2026

रोहतक के युवक को गोलियों से भूना, IG दफ्तर के पास वारदात

17 Feb 2026

Meerut: बच्चों ने भरी सपनों की उड़ान, जमीं पर उतर आए आसमां से सितारे

17 Feb 2026

रोहतक में सीबीएसई की दसवीं की परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों में उत्साह

17 Feb 2026

Meerut: सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा शुरू, आर्मी पब्लिक स्कूल में गणित परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राएं

17 Feb 2026

हिसार में जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का अभय चौटाला पर तंज, बोले- वह टायर्ड एंड रिटायर्ड प्रसन

17 Feb 2026

Narmadapuram News: श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेला, झूलों ने बढ़ाई रौनक

17 Feb 2026

फर्रुखाबाद में बीएसए में समेकित शिक्षा के समन्वयक ने ठेकेदार से लिए रुपये

17 Feb 2026

Mandi: अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 की पहली सांस्कृतिक संध्या में झूमे युवा

17 Feb 2026

Sirmour: उपायुक्त सिरमौर से मिला मिड डे मील वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल

17 Feb 2026

युवराज मेहता को इंसाफ कब?: चीखें थमीं, सवाल जिंदा हैं, एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

17 Feb 2026

Ujjain Mahakaal: भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

17 Feb 2026

Jabalpur News: विवादों में आए उत्तम स्वामी के कार्यक्रम में महिलाओं पर डाला गया कलश से पानी, वीडियो वायरल

17 Feb 2026

Srinagar: पाव अकरी क्षेत्र के लोगों ने पेयजल व सड़क सुविधा की मांग को लेकर किया तहसील कीर्तिनगर का घेराव

16 Feb 2026

कबीरधाम: सट्टा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, दो महिला गिरफ्तार, व्हाट्सएप ग्रुप से हो रहा था संचालन

16 Feb 2026

Karnaprayag: एस्ट्रो विलेज बेनीताल में स्थानीय युवाओं को एस्ट्रो गाइड प्रशिक्षण संपन्न हुआ संपन्न

16 Feb 2026

Jollygrant: एम्स और सेबी ने किया कार्यक्रम, अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य और पैसा निवेश करने के बारे में जानकारी दी

16 Feb 2026

Haridwar: जन सुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे डीएम, 51 समस्याएं की गईं दर्ज

16 Feb 2026

VIDEO: संगीत नाटक अकादमी में संगीत संध्या का आयोजन

16 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed