{"_id":"69dbc44f415c0d4e970a4631","slug":"kashmiri-jelly-and-transparent-designs-have-become-the-new-fashion-trend-of-bangles-grnoida-news-c-1-noi1095-4155361-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चूड़ियों का नया फैशन ट्रेंड बनी कश्मीरी, जेली और ट्रांसपेरेंट डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चूड़ियों का नया फैशन ट्रेंड बनी कश्मीरी, जेली और ट्रांसपेरेंट डिजाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शहर के बाजारों में चूड़ियों का नया फैशन ट्रेंड लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। चूड़ियों को लेकर क्रेज तो वही है पर ट्रेंड बदल गया है। पारंपरिक चूड़ियों के साथ-साथ अब कश्मीरी, जेली और ट्रांसपेरेंट जैसे आकर्षक डिजाइन वाली चूड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
दुकानदारों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में इन चूड़ियों की बिक्री में उछाल आया है। पहले जहां यह डिजाइन सीमित ग्राहकों तक ही लोकप्रिय थे। वहीं सोशल मीडिया के चलते ट्रेंड तेजी से फैल रहा है। खासकर इंस्टाग्राम पर इन चूड़ियों के रील्स और पोस्ट वायरल होते हैं। कश्मीरी चूड़ी में केवल घूंघरी लगकर 300 रूपये तक बिक जाती है। वहीं जेली चूड़ी भी 200 से 500 के बीच बेची जाती है।
सेक्टर-18 स्थित चूड़ी विक्रेता राहुल वर्मा ने बताया कि कश्मीरी और जेली चूड़ियों की डिमांड ज्यादा है। खासकर युवा लड़कियां और कॉलेज स्टूडेंट्स इन्हें बहुत पसंद कर रही हैं। पिछले दो तीन महीनों में बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है। वहीं भंगेल की दुकानदार सीमा अग्रवाल का कहना है कि ट्रांसपेरेंट चूड़ियों का क्रेज बढ़ा है। लोग इन्हें पार्टी वियर और कैजुअल दोनों के लिए खरीदते हैं।
सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करने की होड़-- --
ग्राहक सिमरन ने बताया कि मैंने इंस्टाग्राम पर इन चूड़ियों को देखा था। ये बहुत स्टाइलिश और अलग डिजाइन की हैं, जो हर आउटफिट के साथ मैच हो जाती हैं। ग्राहक प्रिया सिंह ने कहा कि नए डिजाइन फैशन का हिस्सा बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को मैं फॉलो करूंगी।
Trending Videos

सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करने की होड़