सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Labor Day... Camps will be set up at 26 places, information will be provided about government schemes and banking services.

Noida News: श्रमिक दिवस... 26 जगहों पर लगेंगे शिविर, सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं की मिलेगी जानकारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Labor Day... Camps will be set up at 26 places, information will be provided about government schemes and banking services.
विज्ञापन
भंगेल, सलारपुर, बरौला, हरोल, दादरी, सेक्टर-16 समेत अन्य श्रमिक बहुल इलाकों में होगा आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। एक मई यानी श्रमिक दिवस के मौके पर जिले में बैंकों की ओर से श्रमिक बस्तियों में 26 कैंप लगाए जाएंगे। इनमें मजदूरों को सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी। पहल का उद्देश्य उन श्रमिकों तक सुविधाएं पहुंचाना है, जो अब तक बैंकिंग व्यवस्था से पूरी तरह नहीं जुड़ पाए हैं।

लीड बैंक अधिकारी के अनुसार, इन शिविरों का आयोजन सुबह से शाम तक जिले में भंगेल, सलारपुर, बरौला, चौड़ा, ककराला, हरोल, दादरी, सेक्टर-16, सर्फाबाद, नयाबास, सेक्टर-15, सेक्टर-22, सेक्टर-8 मल्कपुर, वेदपुरा, सुरजपुर, मंगरोली, कुलेसरा, खोड़ा, इलाहाबास, गेझा, मामूरा और छलेरा जैसे क्षेत्रों में होगा। ये श्रमिक बहुल इलाके हैं। इन कैंपों में पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूपी ग्रमीण बैंक, एकसेस, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब सिंध बैंक, सेंटर्ल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और केनरा बैंक समेत करीब 16 बैंक भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन योजनाओं से जोड़ने की तैयारी----

कैंप में श्रमिकों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं दी जाएंगी। बचत खाता और प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाते खोले जाएंगे, जिससे मजदूर सीधे बैंकिंग प्रणाली से जुड़ सकेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में भी पंजीकरण कराया जाएगा। साथ ही श्रमिकों को डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करने के लिए यूपीआई के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। धोखाधड़ी से बचने के तरीके भी बताए जाएंगे। इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी।


सेवाओं से जुड़ने के लिए ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

बैंक अधिकारियों ने बताया कि खाता खोलने के लिए श्रमिकों को आधार कार्ड, पैन कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना जरूरी होगा। कई बार लोग मोबाइल फोन साथ लाना भूल जाते हैं, जिससे प्रक्रिया में दिक्कत आती है, इसलिए इस बार विशेष रूप से इस पर ध्यान देने की अपील की गई है। फोटो के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था भी की गई है।



यह पहल श्रमिकों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। इससे उन्हें बैंकिंग, बीमा, पेंशन और डिजिटल भुगतान जैसी सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेंगी। इससे न केवल उनकी आर्थिक सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले पाएंगे।
-राजेश सिंह कटारिया, जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed