सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   laborer died after falling into a pit in airport premises.

Noida News: एयरपोर्ट परिसर में गड्ढे में गिरकर मजदूर की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
laborer died after falling into a pit in airport premises.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में काम करने वाले एक मजदूर की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। वह लघुशंका करने के लिए जा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढ़े में गिर गया। हादसे के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से झारखंड निवासी 31 वर्षीय ज्योति सिद्ध एयरपोर्ट परिसर में टाटा कंपनी की ओर से परिसर में काम कर रहा था। शुक्रवार को मजदूर दिवस की छुट्टी थी। इस दौरान उसने साथियों के साथ पार्टी कर शराब पी ली थी। शराब के नशे में उसका पैर फिसल गया और गड्ढ़े में गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार के लोग शव को लेकर झारखंड रवाना हो गए हैं। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed