{"_id":"69f625b46f7e902f22090a47","slug":"labour-violence-hearing-on-bail-applications-of-accused-begins-today-noida-news-c-23-1-lko1064-93782-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रमिक हिंसा... आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रमिक हिंसा... आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज से
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। श्रमिक हिंसा मामले में जेल में बंद आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सत्र अदालत में सोमवार से सुनवाई होगी। विभिन्न आरोपियों द्वारा दाखिल जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अदालत ने अलग-अलग तारीखें निर्धारित की हैं। प्रकरण में आरोपी रुपेश राय की जमानत याचिका पर सोमवार चार मई को सुनवाई होगी। वहीं अवधेश और अजय की जमानत अर्जी पर पांच मई को सुनवाई होगी।
साथ ही 6 मई को सत्यम वर्मा और आकृति, सात मई को अमन सोनी के साथ महिला आरोपी ऋष्टि गुप्ता, सतीष कुमार उर्फ सिद्धार्थ, रूद्ध प्रताप सिंह, अभिषेक, सुनील कुमार, शिव कुमार उर्फ शिवा, पूनम शाक्य, प्रवल प्रताप और रवि राठौर की जमानत अर्जी सुनी जाएगी। इसके साथ ही आठ मई को शोभित, विजय मौर्य और शिवा उर्फ शिव कुमार की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होगी। आगे 11 मई को आकाश कुमार और 12 मई को मधुरेश राय की जमानत अर्जी पर अदालत सुनवाई करेगी।
Trending Videos