{"_id":"6a5b95786d7585318708956c","slug":"labourer-assaulted-for-asking-for-repayment-of-a-loan-noida-news-c-1-noi1095-4516262-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उधार के रुपये मांगने पर मजदूर से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उधार के रुपये मांगने पर मजदूर से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार के रुपये मांगने पर मजदूर से मारपीट
नोएडा। सेक्टर-81 स्थित शक्ति एंक्लेव में उधार के रुपये वापस मांगना परिवार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी ने पैसे मांगने पहुंचे मजदूर के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर फेज-2 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, बिहार के नालंदा निवासी मंजू देवी परिवार के साथ किराये के मकान में रहती हैं। उनके पति सोनू बिंद ने कुछ समय पहले पड़ोसी लल्लन कुमार को दो हजार रुपये उधार दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात सोनू जब रुपये मांगने पड़ोसी के घर पहुंचे तो लल्लन नाराज हो गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। एसएचओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।