फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   library

Noida News: जिला पुस्तकालय में सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी, डीआईओएस ने ई-लाइब्रेरी और बेहतर व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

Thu, 13 Aug 2026 01:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
library
डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया दौरा।

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 12 स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं, पठन-पाठन के माहौल और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीआईओएस ने पुस्तकालय में पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-लाइब्रेरी व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही पुस्तकों के संरक्षण और व्यवस्थित रखरखाव पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अलग शौचालय कक्ष विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण से गंगाजल की उपलब्धता को लेकर भी वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों को नियमित रूप से पुस्तकालय से जुड़ने और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि इससे छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित होगी और अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी।

डीआईओएस ने कहा कि पुस्तकालय को अधिक उपयोगी, व्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए सुविधाओं के उन्नयन पर लगातार काम किया जाएगा।
निरीक्षण के समय राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ और पुस्तकालय प्रभारी रघुराज सिंह भाटी, लाइब्रेरी कोऑर्डिनेटर प्रवीण सिंह और मल्टी टास्किंग स्टाफ स्वाति तिवारी मौजूद रहीं।

डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया दौरा।

डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया दौरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed