फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two Nigerian women arrested with drugs worth 5–40 crore rs in greater noida with mumbai ats

फ्लैट में नशा: 5.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो नाइजीरियन महिलाएं अरेस्ट, मुंबई से कनेक्शन; ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 13 Aug 2026 12:43 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 13 Aug 2026 12:43 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने 5.40 करोड़ की मेथामफेटामाइन के साथ दो नाइजीरियन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ओमिक्रॉन सेक्टर के फ्लैट से 2688 ग्राम ड्रग्स और कच्चा माल बरामद हुआ है। मुंबई एटीएस और ग्रेटर नोएडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
Two Nigerian women arrested with drugs worth 5–40 crore rs in greater noida with mumbai ats
दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई एटीएस और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मंगलवार रात संयुक्त अभियान चलाकर बुधवार को दो नाइजीरियन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 2688 ग्राम मेथामफेटामाइन और इसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5.40 करोड़ रुपये बताई गई है। कार्रवाई ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन स्थित एक फ्लैट में की गई। गिरफ्तारी के बाद एटीएस दोनों महिलाओं को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय डेबायो अबोसेडे ओमोवुमी और 33 वर्षीय एंजल ओसास जुलिक्ट के रूप में हुई है। दोनों नाइजीरिया की नागरिक हैं। मुंबई एटीएस की टीम को इस मामले में ग्रेटर नोएडा में आरोपियों के ठिकाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद स्थानीय कासना पुलिस की मदद से टीम ने मंगलवार रात ओमिक्रॉन सेक्टर स्थित फ्लैट पर छापा मारा। तलाशी के दौरान मेथामफेटामाइन और उसका कच्चा माल बरामद होने पर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


मुंबई में पकड़े गए आरोपियों से मिला सुराग
एटीएस की यह कार्रवाई मुंबई में पहले की गई छापेमारी से जुड़ी बताई जा रही है। मुंबई के बांद्रा पूर्व क्षेत्र में एटीएस ने कुछ समय पहले कार्रवाई करते हुए 2050 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद की थी। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी गई थी। उस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान ग्रेटर नोएडा में मादक पदार्थ से जुड़े नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। इसी जानकारी के आधार पर मुंबई एटीएस की टीम ग्रेटर नोएडा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने से फ्लैट में रह रही थीं
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों नाइजीरियन महिलाएं करीब दो महीने से सेक्टर ओमिक्रॉन स्थित फ्लैट में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि दोनों के लिए फ्लैट एक महिला ने किराए पर लिया था। एटीएस की छापेमारी के दौरान वह महिला मौके से फरार हो गई। उसके फरार होने के बाद जांच एजेंसी का शक और गहरा गया है। एटीएस अब फरार महिला की तलाश में जुटी है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फ्लैट किसके नाम पर किराए पर लिया गया था और दोनों विदेशी महिलाओं को ग्रेटर नोएडा तक कौन लेकर आया था। पुलिस और एटीएस फ्लैट के किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज, स्थानीय संपर्क और आरोपियों के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही हैं।

ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही एटीएस
एटीएस को आशंका है कि बरामद मेथामफेटामाइन किसी बड़े ड्रग्स नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। दोनों महिलाओं से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। फरार महिला की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई और अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद मुंबई एटीएस दोनों महिलाओं को मुंबई ले गई है। अब वहां उनसे बांद्रा पूर्व में दर्ज मामले और ग्रेटर नोएडा से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसी दोनों मामलों के बीच कनेक्शन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed