{"_id":"6a7d7788730ebe398d0849fb","slug":"three-police-personnel-sent-to-police-lines-in-case-of-29-lakh-extortion-case-in-greater-noida-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: 29 लाख की फिरौती मामले में कार्रवाई, लापरवाही पर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: 29 लाख की फिरौती मामले में कार्रवाई, लापरवाही पर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Thu, 13 Aug 2026 01:21 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:21 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में जीएसटी सलाहकार से 29 लाख रुपये की फिरौती के मामले में लापरवाही सामने आने पर बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह, राइज चौकी इंचार्ज राहुल चौधरी और एक कॉन्स्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में जीएसटी सलाहकार से 29 लाख की फिरौती मामले में हुई लापरवाही के चलते बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह, राइज चौकी इंचार्ज राहुल चौधरी और एक कॉन्स्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है। मामले में अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और उनके स्तर पर सामने आई शिकायतों/लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने थाना प्रभापी को लाइन हाजिर किए जाने की पुष्टि की है। हालांकि बिसरख कोतवाली में अभी नए कोतवाल की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन