सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Link Expressway will connect Ganga Expressway to the airport and Yamuna Expressway

Noida News: गंगा एक्सप्रेसवे को एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा लिंक एक्सप्रेस वे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Link Expressway will connect Ganga Expressway to the airport and Yamuna Expressway
विज्ञापन
- लोकार्पण के बाद अब लिंक एक्सप्रेसवे का प्राथमिकता पर तेज होगा काम
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। 594 किमी. लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद अब नोएडा एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे से इसे लिंक करने के लिए प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के काम में भी तेजी आएगी। 74.3 किमी. लंबे इस लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इससे अगले दो महीने में निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। लिंक एक्सप्रेसवे का करीब 21 किमी हिस्सा यमुना सिटी में बनाया जाना है जो फिल्म सिटी के पास यमुना एक्सप्रेसवे को लिंक करेगा।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यमुना सिटी में कमोबेश आवश्यक जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें 68 प्रतिशत पर कब्जा भी प्राधिकरण के पास है। यमुना सिटी में बुलंदशहर की तरफ मौजूद ग्रीन एरिया की जमीन को खरीदने और कब्जा लेने की कार्यवाही की जा रही है। इसे भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। इस हिस्से में एलीवेटेड भाग एक्सप्रेसवे का रहेगा। ऐसे में यहां निर्माण में देरी नहीं होगी। 130 मीटर चौड़ाई की इस सड़क में यूपीडा छह लेन का एक्सप्रेसवे बनाएगा। बाकी सर्विस लेन का विकास यमुना प्राधिकरण अपने नियोजित क्षेत्र में खुद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के मुताबिक यमुना सिटी में बुलंदशहर के स्याना से आगे लिंक एक्सप्रेसवे गौतमबुद्धनगर में बनना प्रस्तावित है। यहां करीब आठ गांवों की जमीन चाहिए होगी। यमुना सिटी के कुल 16 गांव इसमें शामिल हैं। 18 महीने में इस लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा किया जाना है। बुलंदशहर में ही गंगा एक्सप्रेसवे को यह लिंक एक्सप्रेसवे जोड़ेगा। इससे मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, कानपुर, वाराणसी की आवाजाही नोएडा एयरपोर्ट और यमुना सिटी के अलावा आगरा, मथुरा के लिए आसान हो जाएगी। दिल्ली-एनसीआर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा का समय और माल-ढुलाई का खर्च भी इससे बहुत कम हो जाएगा। भारी वाहनों के लिए यह एक प्रमुख रूट बनेगा, जिससे माल ढुलाई सुगम होगी।

-----
यमुना सिटी के लिए महत्वपूर्ण होगा लिंक एक्सप्रेसवे
यमुना सिटी में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए करीब 740 एकड़ जमीन खरीदी जानी है। इसमें प्रमुख रूप से मेहंदीपुर बांगर, भाईपुर ब्रह्मनान, रबूपुरा, भुन्नातगा, म्याना, फाजिलपुर, कल्लूपुरा, करौली बांगर आदि शामिल हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के पास फिल्म सिटी पर यह समाप्त होगा। यहां से सेक्टर रोड होते हुए इंटरचेंज होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच मिलेगी। यहां से सीधी पहुंच नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भी 60 मीटर रोड से होगी। यह एक्सप्रेसवे सेक्टर-4ए और सेक्टर-5ए के पास से गुजरेगा, जहां विदेशी औद्योगिक टाउनशिप जापानीज सिटी और सिंगापुर सिटी का विकास प्रस्तावित है। इस लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सेक्टर्स में आवाजाही के लिए अंडरपास भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed