फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Make mathematics easy by understanding it, not by rote learning.

Noida News: (गुरु मंत्र) गणित को रटकर नहीं, समझकर आसान बनाएं

Sat, 08 Aug 2026 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Make mathematics easy by understanding it, not by rote learning.
कृष्णपाल कसाना शिक्षक (गुरु मंत्र)
फोटो
विज्ञापन

नोएडा। गणित को केवल सूत्रों और सवालों को याद करने का विषय मानना बच्चों के सीखने की क्षमता को सीमित कर देता है। मेरा मानना है कि बच्चों को गणित के पीछे छिपे तर्क और अवधारणाओं को समझना जरूरी है। जब बच्चा यह समझ जाता है कि कोई सवाल किस तरह और क्यों हल किया जाता है, तो गणित उसके लिए कठिन विषय नहीं रह जाता। शिक्षक को बच्चों में गणित के प्रति डर नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच विकसित करना चाहिए। बच्चों को केवल शिक्षक को सुनने के बजाय सवाल पूछने, स्वयं हल करने, चर्चा करने और अलग-अलग तरीकों से समाधान खोजने के अवसर मिलने चाहिए। मेरा प्रयास रहता है कि गणित की कक्षा में हर बच्चा सक्रिय रूप से भाग ले और अपनी सोच को सामने रखे। मेरा मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल सही उत्तर तक पहुंचना नहीं, बल्कि बच्चों में सोचने, तर्क करने और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करना भी है।

— कृष्ण पाल कसाना, गणित शिक्षक, राजकीय इंटर कॉलेज, सेक्टर-12, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed