सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NEA Cricket and Noida Authority team won the match

Noida News: एनईए क्रिकेट व नोएडा अथॉरिटी टीम ने जीता मैच

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
NEA Cricket and Noida Authority team won the match
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में रविवार को नोएडा चेयरमेन क्रिकेट कप की शुरुआत हुई। टी20 लीग के पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच नोएडा अथॉरिटी व एनएमआरसी 35 टीम के बीच वहीं दूसरा मैच एनईए क्रिकेट व नोएडा टस्कर्स के बीच खेला गया।
Trending Videos


पहले मैच में नोएडा अथॉरिटी टीम ने एनएमआरसी-35 को 93 रन से हराया। नोएडा अथॉरिटी ने नौ विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएमआरसी-35 18.4 ओवर में 99 रन पर ही सिमट गई। हीमांग कटारिया को 79 रन की पारी के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मुकाबले में एनईए क्रिकेट टीम ने नोएडा टस्कर्स को 156 रन से हराया। एनईए क्रिकेट पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 264 रन का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा टस्कर्स 13.4 ओवर में 108 रन पर ही सिमट गई। सिद्धार्थ कौशिक को नाबाद 150 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed