{"_id":"69dbbbdea942ce792303e7f9","slug":"we-will-give-momentum-to-the-movement-so-that-the-obstacles-to-the-arrival-of-metro-in-greater-noida-west-are-removed-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92126-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आंदोलन को देंगे धार ताकि कटे ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो आने की बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आंदोलन को देंगे धार ताकि कटे ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो आने की बाधा
विज्ञापन
विज्ञापन
50 सोसाइटियों के लोगों ने की बैठक, महिलाओं ने मुहिम से लोगों जोड़ने की ली शपथ
- दो बसों के साथ निजी वाहनों से निवासी दिल्ली करेंगे कूच
26 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी के मुद्दे पर 50 सोसाइटियों के लोगों ने रविवार को बैठक की। उन्होंने एकजुट होकर आंदोलन को धार देने का निर्णय लिया। निवासियों ने 26 अप्रैल को जंतर-मंतर पर धरने की रणनीति बनाई। महिलाओं ने सोसाइटियों से लोगों को जोड़ने की शपथ ली।
नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि यदि हम शांत रहे तो जिंदगी भर हमें मेट्रो नहीं मिल पाएगी। पिछले सप्ताह मेट्रो पिलर खींचने का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया था जिसे क्षेत्र के निवासियों का जबरदस्त समर्थन मिला और वह आंदोलन काफी सफल रहा। इस प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
दीपांकर ने कहा कि नेफोवा संगठन की ओर से बसों का इंतजाम भी किया जाएगा और निजी वाहन से भी लोग दिल्ली कूच करेंगे। अब अपने हक की लड़ाई के लिए लोग उतरेंगे। दो से तीन बसें दिल्ली जाएंगी। इसके साथ ही निजी वाहनों से करीब दो हजार लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे। महासचिव श्वेता भारती ने महिलाओं को एक साथ आने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति अब इस अभियान को लीड करेगी। महिलाएं किसी से भी कमजोर नहीं है। मेट्रो उनका हक है।
Trending Videos