{"_id":"69dbbed0853998e351057f41","slug":"residents-of-ajnara-panorama-society-took-to-the-streets-and-protested-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-5924-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क पर उतरे अजनारा पैनोरमा सोसाइटी निवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क पर उतरे अजनारा पैनोरमा सोसाइटी निवासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
-2011 में कराई थी 1250 निवेशकों ने घरों की बुकिंग, अभी तक 152 फ्लैटों और विला को मिला पजेशन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। अपने घरों की आस लगाए बैठे सेक्टर-21ए स्थित अजनारा पैनोरमा सोसाइटी के खरीदारों का धैर्य रविवार को टूट गया। उन्होंने सोसाइटी के गेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि 2011 से अपने फ्लैटों और डुप्लेक्स की बुकिंग कराकर बैठे हैं लेकिन अब तक नहीं मिला। अधिकतर टावर आधे बने हैं। उनके हाथों में बिल्डर को जेल भेजो और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनको न्याय दिलाने की अपील लिखी तख्तियां थीं।
लोगों ने 2011-12 के बीच सोसाइटी के फ्लैट्स, विला और स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए बुकिंग की थी। यहां करीब 1250 फ्लैट, विला और स्टूडियाे अपार्टमेंट हैं। 2016 तक लगभग सभी निवेशकों ने पूरी रकम अदा कर दी थी। वर्तमान में मात्र 152 घरों के लिए पजेशन मिला है। सुविधाओं की कमी के चलते इनमें से 50 परिवार पजेशन लेकर रह रहे हैं। यमुना प्राधिकरण को भी भूमि का पैसा न मिलने के कारण इस परियोजना को निरस्त कर दिया गया है। रविवार को सोसाइटी में निवेशकों और निवासियों के साथ एक बैठक हुई। बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आपबीती बताते हुए आंदोलन आगे बढ़ाने पर बात की। इसके बाद सोसाइटी के गेट पर प्रदर्शन किया और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने मुख्यमंत्री, यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम से उनको घर दिलाने की मांग की है। साथ ही बिल्डर को कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग भी की।
-- -
अधूरे टावर खा रहे जंग
सोसाइटी निवासियों ने बताया कि स्टूडियो अपार्टमेंट, कॉमर्शियल बिल्डिंग का केवल ढांचा खड़ा है। इसके अलावा कई टावर अधूरे हैं। टावर में लगी सरिया जंग खा रही हैं। वहीं, अधबने कई विला भी जर्जर हो चुके हैं।
-- -
मेरा फ्लैट 18वीं मंजिल पर है। टॉवर में एक लिफ्ट है वह भी नीचे के मंजिलों तक जाती है। -नवीन छल्लू
हमने अपने जीवनभर की कमाई घर के लिए लगा दी लेकिन वर्षों बाद भी कुछ नहीं मिला। -नवीन पुरी
हमने वर्ष 2011 में फ्लैट बुक कराया था लेकिन अभी तक घर नहीं मिला। बच्चे भी बड़े हो गए। विश्वा चौधरी
वर्षों तक कोई सुनवाई नहीं हो रही। कुछ वर्ष से एनसीएलटी कोर्ट में मामला है लेकिन समाधान नहीं हुआ। ज्योति
न तो कम्युनिटी सेंटर बना है और न ही कोई कॉमर्शियल मार्केट है। दूर-दूर तक कोई भी सुविधा नहीं है। -बबीता
बिल्डर ने हमें सब्जबाग दिखाकर हमारी जमा पूंजी ले ली। 10 वर्ष से अधिक समय से हमें घर नहीं मिला। -अलका सक्सेना
Trending Videos