{"_id":"69ce6f5211383749640412cc","slug":"noida-airport-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-5558-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोला से नोएडा एयरपोर्ट होते हुए हरियाणा के रुंधी तक जुड़ेगा रेलवे नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोला से नोएडा एयरपोर्ट होते हुए हरियाणा के रुंधी तक जुड़ेगा रेलवे नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
-दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा कॉरिडोर को जोड़ेगी 68 किलोमीटर लाइन, रेल मंत्री से मिले विधायक
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रेल नेटवर्क की कनेक्टिविटी बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। बुलंदशहर के चोला से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होते हुए हरियाणा के रुंधी तक 68 किलोमीटर की रेलवे लाइन से नोएडा एयरपोर्ट कनेक्टिविटी का हब बन जाएगा। प्रस्तावित नई रेलवे लाइन से व्यस्ततम रेलवे मार्ग दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर जुड़ना है। बृहस्पतिवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने संसद भवन में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस संबंध में मुलाकात कर प्रभावी रेल नेटवर्क पर चर्चा की।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का 28 मार्च को उद्घाटन होने के बाद इसे कनेक्टिविटी हब के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर तेजी से कवायद चल रही है। प्रस्तावित बुलंदशहर के चोला, नोएडा एयरपोर्ट और पलवल, हरियाणा के रुंधी तक बनने वाली नई रेलवे लाइन दोनों प्रदेशों को न केवल तेज रफ्तार कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। साथ ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर जाने वाले रेलवे नेटवर्क को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा से जोड़ देगा।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से चोला रेलवे स्टेशन के सुदृढ़ीकरण, आधुनिकीकरण तथा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उसकी प्रभावी रेल कनेक्टिविटी के विषय में विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान उन्होंने चोला रेलवे स्टेशन को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल जेवर एयरपोर्ट बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई गति प्रदान करेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए रेल मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण एवं आवश्यक निर्देश देने के लिए आश्वस्त किया। बैठक के दौरान अनूप शहर के विधायक संजय शर्मा भी मौजूद रहे।
युवाओं, किसानों और उद्योगों को मिले लाभ : विधायक ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि नोएडा एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना में से एक है। ऐसे में चोला रेलवे स्टेशन का आधुनिक एवं सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे क्षेत्र के युवाओं, किसानों एवं उद्योगों को सीधा लाभ मिल सके।
Trending Videos