{"_id":"69da5951a72ac5cee40087a3","slug":"nursing-student-accuses-institute-management-of-exploitation-and-harassment-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92061-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नर्सिंग की छात्रा ने इंस्टीट्यूट प्रबंधन पर लगाया शोषण और परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नर्सिंग की छात्रा ने इंस्टीट्यूट प्रबंधन पर लगाया शोषण और परेशान करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग की छात्रा ने इंस्टीट्यूट प्रबंधन पर लगाया शोषण और परेशान करने का आरोप
छात्रा ने आत्महत्या का किया प्रयास, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट की नर्सिंग की छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा ने आपबीती की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक गांव की रहने वाली युवती नॉलेज पार्क स्थित निजी संस्थान में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) की पढ़ाई कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक छात्रा का आरोप है कि इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने उसे परेशान किया, उसका शोषण किया। हॉस्टल से उसे निकाल दिया गया। हॉस्टल में वह तीन छात्राओं के साथ रहती थी। इसके बाद उसे अकेला रहने को मजबूर किया और रात में वह डरने लगी। छात्रा ने इंस्टीट्यूट प्रबंधन से अपनी फीस वापसी की मांग की तो उसकी फीस वापस नहीं की गई। वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। माता-पिता को बुलाकर प्रबंधन ने उनके सामने बेइज्जत किया। छात्रा ने वीडियो में पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया है। इसके साथ ही कुछ फोटो भी शेयर की हैं। बताया जा रहा है कि छात्रा ने परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की है। छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और जांच शुरू की।
शुरुआती जांच में इंस्टीट्यूट से जानकारी करने पर पता चला है कि छात्रा प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। परीक्षा में फेल होने पर फीस वापसी की मांग कर रही है। हॉस्टल में छात्रा पर साथ रहने वाली कुछ सहपाठियों ने आरोप लगाए। इसके चलते उसने हॉस्टल में रहना बंद कर दिया। छात्रा अपने घर से आने जाने लगी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। परिजनों की शिकायत पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos