{"_id":"6a0daeb1af1bd5fd65099a43","slug":"people-angry-over-supply-of-contaminated-water-in-shiv-shakti-apartment-noida-news-c-23-1-lko1064-95239-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शिव शक्ति अपार्टमेंट में दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शिव शक्ति अपार्टमेंट में दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों में नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दूषित पानी से बीमारियां फैलने का खतरा, लोगों ने जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर म्यू-2 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में पानी की पाइपलाइन में बार-बार लीकेज और फटने की घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान हैं। पाइपलाइन फटने के कारण मिट्टी और गंदगी पानी की लाइन में चली जाती है। यह गंदगी सीधे पानी की टंकी तक पहुंचकर पूरे सेक्टर के पानी को दूषित करती है।
रामावतार सोलंकी ने बताया कि दूषित पानी के कारण क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। बच्चों और बुजुर्गों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। शिकायतों के बावजूद केवल अस्थायी मरम्मत कर दी जाती है, जिस कारण मूल समस्या जस की तस रहती है। उन्होंने कहा सेक्टर के जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द अधिकारियों से मिलकर इस समस्या का समाधान करवाना चाहिए, ताकि लोगों को दूषित पानी से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पूरी पाइपलाइन व्यवस्था की जांच कर स्थायी समाधान किया जाए और स्वच्छ पेयजल की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए।
Trending Videos