सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Relief from traffic jam on Railway Road, entry of heavy vehicles banned

Noida News: रेलवे रोड पर जाम से राहत, भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Relief from traffic jam on Railway Road, entry of heavy vehicles banned
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी में रेलवे रोड पर जारी सड़क निर्माण के चलते ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। रेलवे रोड की ओर जाने वाले बड़े और चार पहिया वाहनों को रूपवास बाइपास से डायवर्ट किया गया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा से दादरी आरओबी से रेलवे रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। केवल छोटे और दोपहिया वाहन ही गुजर सकेंगे।
दरअसल, रेलवे रोड पर सड़क निर्माण के चलते बीते कई दिनों से जाम लग रहा था। खासकर जीटी रोड और आसपास के इलाकों की ओर जाने वाले वाहन घंटों जाम में फंस रहे थे। वहीं, दादरी आरओबी पर बेरीकेट लगाकर पुलिस बल तैनात की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डायवर्जन व्यवस्था लागू होने के बाद शहर के भीतर जाम की समस्या में कुछ हद तक राहत मिली है, हालांकि पीक आवर्स में अब भी ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है। दादरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दादरी के रेलवे रोड पर सड़क निर्माण से यातायात बाधित होने पर जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed