{"_id":"69c95a0b71433963ad0362be","slug":"population-overflow-on-sewer-line-in-baraula-and-mamura-solution-will-be-found-grnoida-news-c-1-noi1095-4103938-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बरौला और मामूरा में सीवर लाइन पर आबादी ओवरफ्लो, होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बरौला और मामूरा में सीवर लाइन पर आबादी ओवरफ्लो, होगा समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण ने तीन परियोजनाओं का प्रारूप तैयार कर जारी किया टेंडर
नोएडा। बरौला और मामूरा में सीवर ओवरफ्लो के समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कवायद शुरू कर दी है। उसने यहां की सीवरेज निकासी की मरम्मत के लिए तीन परियोजनाओं का प्रारूप तैयार कर टेंडर जारी किया है। प्राधिकरण के जल विभाग के प्रभारी जीएम आरपी सिंह ने बताया कि बरौला और मामूरा की आबादी अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। इसलिए सीवरेज नेटवर्क पर दबाव बढ़ गया है। सुधार के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।
जारी टेंडर के मुताबिक, सेक्टर-49 और बरौला की सीवरलाइन अलग की जाएगी। सेक्टर-49 में 4.22 करोड़ की लागत से नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। बरौला में डीएससी रोड के किनारे ग्रीन बेल्ट में 2.81 करोड़ रुपये की लागत से संपवेल बनाया जाएगा। इन दोनों काम का टेंडर प्राधिकरण के जल विभाग ने जारी कर एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। सेक्टर-66 मामूरा में भी पुरानी और चोक सीवर लाइनों को बदलने का निर्णय लिया गया है। इस पर 1.65 करोड़ रुपये लागत आएगी।
सीवरेज नेटवर्क पर बढ़ गया दबाव
रोज किसी न किसी गली में सीवर ओवरफ्लो हो रहा और सड़कों पर गंदा पानी भर रहा है। दोनों गांवों में कुछ वर्षों में आबादी तेजी से बढ़ी है। 2001 से पहले सीवर लाइन 2031 तक इन गांव की आबादी तीन लाख होने के अनुमान के साथ बिछाई गई थीं लेकिन अनुमान के मुताबिक इस समय आबादी पांच-पांच लाख से अधिक है। इस वजह से यहां सीवर लाइन जाम हो रही हैं।
Trending Videos