{"_id":"6a6e0154b41d9bae1a059048","slug":"pothole-filled-in-kaladham-society-residents-protest-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101979-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कलाधाम सोसाइटी में भरा गड्ढा, लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कलाधाम सोसाइटी में भरा गड्ढा, लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्थानीय निवासियों ने प्राधिकरण पर साक्ष्य मिटाने की कोशिश करने का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की कलाधाम सोसाइटी में प्राधिकरण ने शनिवार को छह साल के मासूम की मौत की वजह से बने 15 फुट से अधिक पानी से भरे गड्ढे को भर दिया गया है। शनिवार को गड्ढे को भरने पहुंची प्राधिकरण की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। उनका आरोप था कि प्राधिकरण यहां पुलिस की जांच के बीच साक्ष्य खत्म करने का काम कर रहा है।
ग्रेनो प्राधिकरण के वरिष्ठ अभियंता चेतराम सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर ही प्राधिकरण ने गड्ढ़ा भरने की कार्रवाई कराई है। इसके लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी वार्ता की गई। उनकी तरफ से साक्ष्य जुटा लिए जाने की जानकारी मिलने और गड्ढा भरने की सहमति के बाद ही ऐसा किया गया है। मौके पर बैरिकेडिंग के बाद भी यहां किसी दूसरे बच्चे के उत्सुकतावश घुस जाने की आशंका बनी हुई थी।
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि विरोध कर रहे लोगों को पुलिस की सहमति की बात बताई गई। उनके निर्देश पर ही इस गड्ढे को मिट्टी डालकर पाटा गया है। इसके तुरंत बाद वापस पूरे घटनास्थल की बैरिकेडिंग भी करा दी गई।
विज्ञापन
25 जुलाई को हुआ था हादसा
कलाधाम सोसाइटी में 25 जुलाई की शाम को क्रिकेट खेलने दूसरे बच्चों के साथ गए अव्यान (6) की पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। प्राथमिक जांच में प्राधिकरण और उनके ठेकेदार की लापरवाही सामने आई थी। इस मामले में ठेकेदार और दो सुपरवाइजर जेल भेजे जा चुके हैं। वहीं वरिष्ठ प्रबंधक सहित तीन अधिकारियों से सारे काम छीन लिए गए हैं। विभागीय कार्रवाई के लिए भी शासन को भेजा गया है। इसमें से प्रबंधक और सहायक प्रबंधक के निलंबन की संस्तुति प्राधिकरण से की गई है।