सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pulses were already expensive, now gas has spoiled the kitchen.

Noida News: पहले ही महंगी थी दाल, अब गैस ने बिगाड़ी रसोई की चाल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Pulses were already expensive, now gas has spoiled the kitchen.
विज्ञापन
पहले ही महंगी थी दाल, अब गैस ने बिगाड़ी रसोई की चाल
Trending Videos

रसोई की कमान संभालने वाली महिलाओं का छलका दर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। ईरान में चल रही उथल-पुथल का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। इन हालातों के बीच भारत में गैस सिलिंडर की कीमतों में करीब 60 रुपये तक बढ़ोतरी हो गई है। जो सिलिंडर पहले करीब 850 रुपये में मिल रहा था, वह अब लगभग 910 रुपये के आसपास पहुंच गया है। बढ़ती कीमतों ने खासकर गृहिणियों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि घर का पूरा बजट रसोई के खर्च पर ही टिका होता है। शहर के विभिन्न जगहों पर रहने वाली महिलाओं ने गैस सिलिंडर के बढ़े दामों को लेकर अपनी परेशानी साझा की। उनका कहना है कि पहले से ही दाल, सब्जियों, दूध और अन्य जरूरत की चीजों के दाम बढ़े हुए हैं, ऐसे में गैस महंगी होने से रसोई चलाना और मुश्किल हो गया है।



कोट्स

महिलाएं ही घर का बजट संभालती हैं। जब गैस सिलिंडर के दाम बढ़ते हैं तो सबसे ज्यादा असर रसोई पर पड़ता है। गैस, सब्जी, तेल सब महंगे हो गए हैं। ऐसे में हमें कई बार अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ती है। उम्मीद है कि सरकार इस पर कुछ राहत देगी। -स्वीटी, सेक्टर-122
विज्ञापन
विज्ञापन




घर का पूरा बजट गड़बड़ा गया है। पहले ही महंगाई बहुत है और अब गैस सिलिंडर भी महंगा हो गया। हर महीने खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है। गैस जैसी जरूरी चीजों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। -प्रीति, सेक्टर-51



हम जैसे मध्यम वर्ग के लोगों के लिए हर बढ़ोतरी मायने रखती है। पहले सिलिंडर 850 रुपये के आसपास मिल जाता था, अब 910 के करीब पहुंच गया है। इससे घर का खर्च बढ़ गया है। -बीना शर्मा, सेक्टर-110



रसोई का खर्च बढ़ गया है। हमारे घर में खाना बनाने के लिए हर महीने दो से तीन सिलिंडर लगते हैं। हर एक सिलिंडर पर अगर 60 रुपये ज्यादा देने होंगे तो 180 रुपये हर महीने हमको ज्यादा भरने पड़ेंगे। -पूनम, सेक्टर-12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed