सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Riya wins bronze in Under-17 National Wrestling Championship

Noida News: रिया ने अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती में जीता कांस्य

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Riya wins bronze in Under-17 National Wrestling Championship
राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता जिले की पहलवान रिया नागर। स्रोत कोच
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की महिला पहलवान रिया नागर ने महाराष्ट्र में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने 57 किग्रा भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंदी को हराकर सफलता हासिल की। प्रतियोगिता के लिए पहलवान का चयन गोंडा में आयोजित ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर हुआ था।
Trending Videos




महाराष्ट्र के संभाजी नगर में 27 से 30 अप्रैल तक अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिया नागर को सफलता मिली। रिया दादरी स्थित धूम-मानिकपुर में संचालित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन ऑफ कुश्ती अकादमी में कोच रवि पहलवान से कुश्ती के गुर सीखती हैं। कोच ने बताया रिया का फाइनल में जगह बनाने के लिए रिया का मुकाबला हरियाणा की पहलवान के साथ हुआ। इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी टक्कर दी और स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा। हालांकि, तकनीकी आधार पर हरियाणा की पहलवान को विजेता घोषित किया गया। रिया ने कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबलों में जबरदस्त वापसी की। गौतमबुद्ध नगर कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव, परीक्षित नागर, संरक्षक चतर सिंह, भाटी पहलवान और रंजीत पहलवान ने रिया को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed