{"_id":"69aa82d0e30d7670060e3dde","slug":"roadways-bus-going-towards-chowk-in-greater-noida-suddenly-caught-fire-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रेटर नोएडा में चलती रोडवेज बस से निकला धुआं, कुछ देर में दिखने लगी लपटें; ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रेटर नोएडा में चलती रोडवेज बस से निकला धुआं, कुछ देर में दिखने लगी लपटें; ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे परी चौक की ओर जा रही एक रोडवेज बस में आचनक आग लग गई। इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। जिससे बस में धुआं और लपटें उठने लगीं। लेकिन चालक ने तुरंत बस सड़क किनारे रोकी और बाहर निकलकर सूझबूझ दिखाई।
रोडवेज बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बीटा-2 थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करीब 11 बजे एक चलती रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन चालक की सूझबूझ और तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया। चालक ने तुरंत बस रोकी और बाहर निकला।
Trending Videos
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस परी चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस के इंजन के पास से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने बिना घबराए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और और बस से बाहर निकला। जिस वक्त बस में आग लगी उसमें कोई यात्री नहीं था। इस दौरान कुछ ही मिनटों में आग ने बस के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। गनीमत रही कि घटना के वक्त बस में कोई यात्री नहीं था। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।