सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schools up to Class 8 in Greater Noida will operate from 7:30 AM to 12:30 PM

स्कूलों के समय में बदलाव: यूपी के इस जिले में आदेश जारी, नर्सरी से लेकर आठवीं तक के छात्रों को बड़ी राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 27 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रशासन का कहना है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर के समय तेज धूप व लू के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Schools up to Class 8 in Greater Noida will operate from 7:30 AM to 12:30 PM
स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा जिले में बढ़ती गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्ड के नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Trending Videos

नौ से 12वीं तक छात्र पुराने समय पर ही आएंगे
इससे पहले रविवार देर रात जारी आदेश में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों के समय को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी, जिससे अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब नए संशोधन के बाद यह स्पष्ट कर दिया गया है कि कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल अपने पुराने निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा तापमान
प्रशासन का कहना है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर के समय तेज धूप व लू के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। साथ ही स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कक्षाओं में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें और बच्चों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करें।

अभिभावकों ने किया फैसले का स्वागत
अभिभावकों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे बच्चों के हित में बताया है। वहीं, शिक्षा विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि यदि तापमान में और वृद्धि होती है तो आगे और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं, जिनमें स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला भी शामिल हो सकता है। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन से आदेश का सख्ती से पालन करने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed