फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Secondary teachers submitted a memorandum regarding 21-point demands.

Noida News: 21 सूत्रीय मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 28 Jul 2026 04:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
Secondary teachers submitted a memorandum regarding 21-point demands.
21 सूत्रीय मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने सौपा ज्ञापन
21 सूत्रीय मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सहायता प्राप्त विद्यालयों के राजकीयकरण समेत कई मांगें उठाईं

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के शिक्षकों ने समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभारी विनीता श्रीवास्तव के माध्यम से शासन को भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन योजना लागू करना शामिल है। स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या के सापेक्ष मानक के अनुसार शिक्षकों की संख्या का निर्धारण कराने, कार्यरत शिक्षकों का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराने और उनके वेतन से कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना के तहत कटौती शुरू कराने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन


संगठन ने मांग की है कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी राजकीय कर्मचारियों की तरह सुविधाएं दी जाएं। इसके अलावा चयन बोर्ड अधिनियम की धारा-18 और 21 के तहत शिक्षकों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने, प्रधानाचार्यों की पदोन्नति और वेतनमान संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग भी उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग पत्र में शिक्षकों के ऑनलाइन माध्यम से स्थानांतरण आवेदन का शीघ्र अवसर प्रदान करने, भ्रष्टाचार रोकने के लिए शिक्षा विभाग में ई-फाइलिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।


इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, कार्यकारी जिला मंत्री कर्मवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष खजानी सिंह, प्रधानाचार्य बृजेंद्र सिंह, मधुसूदन, अमीर अहसन, राम अजोर, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed