फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Don't be afraid, have confidence: Female students taught about the law and safety at the women's police station.

डरें नहीं, भरोसा करें : महिला थाने में छात्राओं को कानून और सुरक्षा का पाठ

Tue, 28 Jul 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Don't be afraid, have confidence: Female students taught about the law and safety at the women's police station.
दोस्त पुलिस   नोएडा। सेक्टर 39  महिला थाना में अमर उजाला द्वारा दोस्त पुलिस का आयोजन किया गया ।
अमर उजाला फाउंडेशन क कार्यक्रम
विज्ञापन

दोस्त पुलिस दोस्त पुलिस कार्यक्रम में 50 छात्राओं ने लिया हिस्सा
- हेल्पलाइन नंबर, गुड टच-बैड टच और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दोस्त पुलिस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सेक्टर-73 स्थित यदु पब्लिक स्कूल की 50 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला थाने की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया और बताया गया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस उनकी मदद के लिए हर समय उपलब्ध है।

महिला थाना प्रभारी संदीपा चौधरी ने कहा कि छात्राएं किसी भी तरह की छेड़छाड़, धमकी, साइबर ठगी या घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को छिपाएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और हर शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाती है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने हवालात, हेल्प डेस्क, शिकायत कक्ष और अन्य व्यवस्थाओं का भ्रमण किया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसी सेवाएं आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराती हैं। छात्राओं को यह भी समझाया गया कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना या ओटीपी साझा करना साइबर अपराध का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों ने गुड टच और बैड टच की जानकारी देते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने और किसी भी अनुचित व्यवहार का तुरंत विरोध करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा और कानून से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विस्तार से जवाब दिया गया। इस अवसर पर यदु पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल शोभिका यादव, शिक्षिका नेहा दत्ता, विनीता मजूमदार, एसआई जगपाल सिंह, प्रियंका, आरक्षी हिना सैनी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed