फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgdf

Noida News: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहलाया मोहल्ला,कई दिन तक खामोश रही पुलिस

Tue, 28 Jul 2026 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
dfsgdf
- जेवर थाना के जहांगीरपुर में 25 कई को हुई थी घटना
विज्ञापन

- दो महीने बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। हैरानी की बात यह रही कि कई दिन तक न एफआईआर दर्ज हुई और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी। अब घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है और जांच तेज कर दी गई है।
घटना जहांगीरपुर चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। गोलीकांड की यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि दोनों बदमाश बेखौफ होकर दोनों हाथ में हथियार लेकर गोली चला रहे हैं। जिस घर के बाहर बदमाशों ने फायरिंग की है, उनका आरोपियों के साथ होटल के किराये को लेकर लेनदेन का विवाद चल रहा था। इसी कारण बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। बल्कि चौकी के कुछ पुलिस कर्मी उनके ऊपर समझौते का दबाव बना रहे हैं। वहीं गोली चलाने वाले दोनों बदमाश बेखौफ होकर क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे हैं। जिसके कारण परिवार की जान माल का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

सीसीटीवी सामने आने के बाद ग्रामीणों ने उठाए सवाल : यह घटना 25 मई 2026 की शाम 7 बजे की बताई जा रही है। दोनों बदमाशों ने शाम के समय पीड़ित पक्ष के घर के बाहर गोलियां चलाई थी। दो महीने बीतने के बाद इस मामले में गिरफ्तारी हुई है। जिसके कारण परिवार में पुलिस के प्रति अविश्वास है और वह चौकी के पुलिस कर्मियों पर समझौता करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में 1 जून को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। घटना के बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उनकी तलाश जारी है। दोनों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कराने के लिए भी पुलिस की ओर से न्यायालय में आवेदन किया गया है।

-राजीव सिसौदिया, एसीपी, जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article