सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sharda in basketball and Galgotia in volleyball were the winners.

Noida News: बास्केटबॉल में शारदा व वॉलीबॉल में गलगोटिया विजेता

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Sharda in basketball and Galgotia in volleyball were the winners.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित अंतर-संस्थान खेल महोत्सव शौर्य 2026 के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शारदा यूनिवर्सिटी अव्वल साबित हुई। वहीं मेजबान जीएल बजाज इंस्टिट्यूट की टीम उपविजेता बनी। महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं जेएसएस अकादमी की टीम उपविजेता बनी। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पंजाब यूनिवर्सिटी के यथार्थ ने खिताब जीता। शतरंज प्रतियोगिता में रोहन पांडे , बेनेट यूनिवर्सिटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अरमान सोनी, जीएल बजाज से उपविजेता रहे। ब्यूरो
Trending Videos





संवाद







ईस्ट वर्ल्ड गोल्फ टूर्नामेंट में खेलेंगे वसीम







नोएडा। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में सोमवार से शुरू होने वाले ईस्ट वर्ल्ड गोल्फ टूर्नामेंट में शहर के वसीम खान हिस्सा ले रहे हैं। सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में वसीम अभ्यास करते हैं। हाल ही में हुए पटना गोल्फ क्लब टूर्नामेंट में उन्होंनें 10वां स्थान हासिल किया था। इसके अलावा विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी वसीम हिस्सा ले चुके हैं। बताया कि आगामी टूर्नामेंट के लिए तैयारी पूरी कर ली है। शहर से नेतृत्व करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास भी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन








----







मो सफीक खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed