फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपना राशन कार्ड दिखाओ, 38 रुपये किलो प्याज ले जाओ, पढ़ें सभी नियम व शर्तें

Thu, 03 Oct 2019 12:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Show ration card' take 38 rupees onion
प्याज - फोटो : अमर उजाला

नोएडा में प्याज के महंगे दामों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी सात केंद्रों पर आपूर्ति शुरू कर दी है। इन केंद्रों से 38 रुपये प्रति किलो के दाम पर प्याज खरीद सकते हैं।

Show ration card' take 38 rupees onion

अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल प्रति व्यक्ति दो किलो के हिसाब से प्रतिदिन प्याज की बिक्री की जा रही है। जबकि राशन कार्ड दिखाने पर 5 किलो प्याज खरीदा जा सकता है। मंडी समिति सचिव संतोष कुमार ने बताया कि शहर के अंदर सात और नए केंद्र शुरू करने की तैयारी की जा रही है। ये केंद्र सोसायटियों के अलावा सेक्टर और गांव में होंगे।

Show ration card' take 38 rupees onion

मंडी समिति सचिव के मुताबिक मंडी के दो केंद्रों पर चार क्विंटल प्याज बेचे जा चुका हैं जबकि, दूसरे केंद्रों के लिए जिला आपूर्ति विभाग को 10 क्विंटल प्याज की आपूर्ति की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में प्याज की घटी मांग के बावजूद शहर में 60 से 70 रुपये प्रति किलो प्याज बेचे जाने की शिकायतें मिल रहीं हैं। जिन पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Show ration card' take 38 rupees onion
प्याज - फोटो : अमर उजाला

महंगे प्याज बेचने वालों पर कार्रवाई
प्याज की जमाखोरी पर कार्रवाई करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्र के नेतृत्व में जिला पूर्ति विभाग और मंडी समिति सचिव की टीम शहर में 50 रुपये प्रति किलो खुदरा भाव में प्याज बेचने वालों निगरानी रख रही हैं। इसमें छोटे दुकानदारों के अलावा मॉल और रिटेल आउटलेट की भी जांच की जा रही है। मालूम हो कि मंगलवार को भी टीम ने हरौला गांव में तीन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
Show ration card' take 38 rupees onion
onion

जिले में प्याज की जमाखोरी और महंगे दाम पर प्याज बिक्री की सूचना मिलते ही छापेमारी की जा रही है। अगर शहर वासियों को ऐसी कोई जानकारी मिलती है तो मंडी समिति के विभागीय नंबर पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। शिकायकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।- संतोष कुमार, सचिव, मंडी समिति

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed