फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Streetlights off in several parts of Noida's Sector-122

नोएडा: सेक्टर-122 में छाया अंधेरा, टाटा पावर और प्राधिकरण में उलझी जिम्मेदारी; सेक्टरवासियों ने लगाए आरोप

Fri, 24 Jul 2026 03:05 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 24 Jul 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
Streetlights off in several parts of Noida's Sector-122
सेक्टर-122 में छाया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के सेक्टर-122 के कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद पड़ी हैं। रात होते ही सड़कों पर घना अंधेरा छा जाता है जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण और टाटा पावर दोनों को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


सेक्टर के लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर प्राधिकरण कहता है कि लाइट टाटा पावर की है, जबकि टाटा पावर इसे प्राधिकरण की बताकर पल्ला झाड़ लेता है। इसी उलझन में शिकायतें 10-10 दिन तक लंबित रहती हैं और लाइटें ठीक नहीं हो पातीं।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी का कहना है कि बरसात के मौसम में अंधेरी सड़कों पर जहरीले सांप और अन्य जीव-जंतु निकल रहे हैं। निवासियों का कहना है कि अंधेरे के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बुजुर्गों और बच्चों का रात में निकलना मुश्किल हो गया है। चोरी-छिनैती का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए महासचिव नितिन चौहान ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से विनम्र अनुरोध है कि सभी खराब लाइटों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही यह स्पष्ट किया जाए कि किस लाइट की जिम्मेदारी किस एजेंसी की है, ताकि भविष्य में शिकायत का तुरंत समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई ही किसी बड़े हादसे को रोक सकती है। यही समस्या अन्य कई सेक्टरों में भी है सेक्टर 73 के निवासियों का भी कहना है कि टाटा और नोएडा प्राधिकरण की लाइटों में आपसी तालमेल न होने के कारण लोग परेशान रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed