सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students face gas cylinder crisis, start returning home from PG hostels

Noida News: छात्रों पर गैस सिलिंडर का संकट, पीजी-हॉस्टल से घर के लिए शुरू हुई वापसी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Students face gas cylinder crisis, start returning home from PG hostels
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा। गैस न मिलने की वजह से छात्र खाने की संकट से जूझ रहे हैं। लिहाजा कई छात्र घर चले गए तो कई जाने की तैयारी में हैं। छात्रों का कहना है कि एजेंसियों पर छोटा सिलिंडर मिल नहीं रहा। बाजार में छोटे सिलिंडर में गैस भी नहीं भरी जा रही है। जहां भरी भी जा रही है वहां 400 से 500 रुपये प्रतिकिलो मिल रही है। इस वजह से उनका खर्च बढ़ गया है। होटल का खाना भी अब महंगा हो गया है। ऐसे में घर जाना ही विकल्प दिख रहा है।

छात्रों ने बताया कि गैस की कमी के कारण उन्हें बाहर खाना खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिससे उनके खर्च में काफी बढ़ोतरी हो रही है। पहले 50 रुपये की मिलने वाली थाली के लिए 70 से 80 रुपये देने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे पहले खुद खाना बनाकर खर्च बचा लेते थे लेकिन अब गैस की किल्लत ने उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी में लगा बोर्ड
कासना स्थित एजेंसी साई विनय भारत गैस पर बोर्ड लगा दिया गया है कि सेक्टर वालों को उनके घर पर गैस मिलेगी। लाइन में लगकर समय खराब न करें। चार अप्रैल तक की बुकिंग वालों को ही गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही ग्राहकों से कहा जा रहा है कि सूरजपुर वालों को सूरजपुर में, घोड़ी बछेड़ा वालों को वहीं गैस मिलेगी। गैस लेने पहुंचे अमितेश ने बताया कि गैस घर भेजने के लिए बताया गया है। गैस नहीं होने से काफी परेशानी आ रही है।


क्या बोले छात्र
छोटे सिलिंडर से अब तक काम चल रहा था लेकिन गैस अब 500 रुपये किलो मिल रही है। -राहुल कुमार

कई दिनों से गैस नहीं है। अब खाना नहीं बन पा रहा है। दोस्त के यहां खाना खा रहा हूं। -आदित्य राज

परीक्षा होने वाली है। उसके बाद घर वापस चला जाउंगा। खाने की दिक्कत हो रही है। -सिंटू यादव

पीजी में रहता हूं। गैस की किल्लत के कारण मेन्यू से कई डिश ही गायब हो गई हैं। - मोहन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed