{"_id":"69baa868298f56903e090a08","slug":"teachers-arrived-for-evaluation-but-returned-as-there-were-no-copies-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90289-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मूल्याकंन करने पहुंचे शिक्षक, कॉपियां नहीं होने से लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मूल्याकंन करने पहुंचे शिक्षक, कॉपियां नहीं होने से लौटे
विज्ञापन
विज्ञापन
- 700 शिक्षकों की लगाई गई है ड्यूटी, एक अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य
- हाई स्कूल की हर कॉपी की जांच के लिए 14 रुपये और इंटर की प्रत्येक कॉपी के लिए 15 रुपये मिलेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्याकंन बुधवार से शुरू नहीं हो सका। केंद्रों पर कॉपियां नहीं आने के कारण शिक्षक बिना मूल्याकंन के लौैट गए। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक आने शुरू हो गए हैं। अभी चित्रकला की कॉपियां आई हैं। मूल्याकंन के लिए 700 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि सेक्टर-12 स्थित जीजीआईसी में इंटर की कॉपियां और बादलपुर स्थित जीजीआईसी में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्याकंन करने के लिए केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी से 24 घंटे केंद्रों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार इस बार हाईस्कूल की कॉपियां जांचने के लिए प्रति कॉपी 14 रुपये और इंटरमीडिएट की कॉपियों को जांचने के लिए प्रति कॉपी 15 रुपये दिए जाएंगे। शिक्षक एक दिन में हाईस्कूल की 50 और इंटर की 45 कॉपी जांच सकेंगे।
कापियों के मूल्यांकन का एक अप्रैल को पूरा हो जाएगा। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 70 अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसमें 20 अंक ओएमआर शीट और 50 अंक उत्तर पुस्तिका में लिखे गए उत्तरों के आधार पर दिए जाएंगे।
Trending Videos