{"_id":"6a0c62632e03a14641030c6e","slug":"teachers-create-ruckus-over-mismanagement-at-census-training-site-noida-news-c-1-noi1095-4299324-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जनगणना प्रशिक्षण स्थल पर अव्यवस्थाओं को लेकर शिक्षकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जनगणना प्रशिक्षण स्थल पर अव्यवस्थाओं को लेकर शिक्षकों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिफ्रेशमेंट के नाम पर 200 रुपये काटने का आरोप, कई सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी काटे जाने पर भी उठाए सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में जारी जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सोमवार को शिक्षकों ने अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा कर दिया। शिक्षकों का आरोप है कि प्रशिक्षण के लिए मिलने वाले 600 रुपये प्रतिदिन में से 200 रुपये रिफ्रेशमेंट के नाम पर काटे जा रहे हैं, जबकि खाने के नाम पर सिर्फ समोसा, चिप्स और फ्रूटी दी जा रही है।
शिक्षकों का कहना है कि सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक प्रशिक्षण चलता है, लेकिन सुविधाएं बेहद खराब हैं। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को सूचना देनी पड़ी। प्रशिक्षण में शामिल निजी स्कूलों के शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। बिना अतिरिक्त अवकाश दिए उन्हें प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जबकि सरकारी शिक्षकों को 15 दिन की अतिरिक्त छुट्टी देने की बात कही गई है। एक शिक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण स्थल के वॉशरूम बेहद गंदे हैं और उनका इस्तेमाल करना मुश्किल हो रहा है। शिक्षकों ने अव्यवस्थाओं और गंदगी की शिकायत सोशल मीडिया के जरिए भी की है।
सरकारी शिक्षक जुगाड़ से कटवा रहे ड्यूटी, बना रहे घूमने का प्लान
शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया कि कई सरकारी शिक्षकों ने ड्यूटी कटवा ली है। एक शिक्षक ने बताया कि उनके परिचित एक सरकारी शिक्षक की ड्यूटी हटने के बाद वह परिवार के साथ छुट्टी पर जाने की योजना बना रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग हर बार अपनी ड्यूटी कटवा लेते हैं, जबकि बाकी शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी व जनगणना में भारसाधन अधिकारी इंदुप्रकाश सिंह ने बताया कि शिक्षकों की तरफ से जो पैसे कटौती की बात कही गई है। उसका प्राधिकरण से कोई वास्ता नहीं है। स्वगणना व जनगणना डयूटी- प्रशिक्षण से जुड़े सवालों की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos