सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The procession will be held today

Noida News: आज निकलेगी शोभा यात्रा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
The procession will be held today
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से हनुमान जन्मोत्सव उपलक्ष्य में रविवार को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ तिकोना पार्क (सेक्टर-108) से सुबह 10 बजे होगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सेक्टर-34 हनुमान मंदिर पर संपन्न होगी। अंत में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-34 स्थित श्रीहनुमान राम मंदिर में पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। महानगर मंत्री दिनेश महावर ने बताया कि यात्रा में अनुशासन और भव्यता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा व रूट व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक जागरूकता का संदेश देगा। बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद चौहान ने बताया कि युवा बड़ी संख्या में शामिल होकर केसरिया ध्वज के साथ शहर में उत्साह का वातावरण बनाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed