{"_id":"69c3f339a3de554e3607009a","slug":"there-will-be-one-pandal-on-each-side-of-the-main-pandal-of-the-prime-minister-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-5269-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रधानमंत्री के मुख्य पंडाल के दोनों ओर होंगे एक-एक पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रधानमंत्री के मुख्य पंडाल के दोनों ओर होंगे एक-एक पंडाल
विज्ञापन
विज्ञापन
- वीवीआईपी, वीआईपी ब्लाॅक के साथ तैयार किए गए हैं कई ब्लाॅक
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। एयरपोर्ट परिसर में 28 मार्च को होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा में उत्तर प्रदेश के साथ ही आसपास के राज्यों से भी लोग आएंगे। जनसभा में आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से कई ब्लाॅक तैयार किए गए हैं। प्रधानमंत्री के मंच वाले मुख्य पंडाल के साथ अगल-बगल भी ब्लाॅक बनाए गए हैं। जिसमें लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। इन ब्लॉकों में लोगों को सुविधा के साथ बैठाया जाएगा।
पीएम की सभा में भाजपा की ओर से डेढ़ से दो लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से एक से सवा लाख लोगों के लिए इंतजाम किया गया है। लोगों की भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर तीन पंडाल तैयार किए गए हैं। मुख्य पंडाल के बगल में बनाए जाने वाले दोनों पंडालों में एलईडी भी लगाई जाएगी, जिससे लोग आसानी और सुविधा के साथ प्रधानमंत्री को सुन और देख सकेेंगे।
हर ब्लाक में बैरिकेडिंग की व्यवस्था बनाई गई है, जिससे यहां आने वाले लोग सुविधा के साथ बैठ सकें। इनकी देखरेख करने के लिए वॉलेंटियर की भी तैनाती की जाएगी। हर ब्लाक में वॉलेंटियर तैनात होंगे, जो आमजनों के बीच रहकर उनकी सुविधाओं का ख्याल रखेंगे।
ब्लाॅक में रहेगी पेयजल की व्यवस्था
गर्मी के मौसम को देखते हुए हर ब्लॉक में पीने के पानी की व्यवस्था रहेगी। पीने के स्वच्छ पानी के साथ ग्लास की व्यवस्था भी रहेगी जिससे लोगों को पानी लेने के लिए बाहर न जाना पड़े। वहीं लोगों को घुटन से बचाने के लिए पूरे पंडाल को खुला और हवादार बनाया गया है। इसके अलावा हर ब्लाॅक में कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं। जिससे लोगों को जनसभा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
जनसभा का पंडाल बनकर तैयार
प्रधानमंत्री की जनसभा का पंडाल बुधवार को बनकर लगभग तैयार हो चुका है। बचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए कामगार देर रात तक काम करते रहे। उन्हें बृहस्पतिवार सुबह तक पंडाल से जुड़े सारे काम को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बुधवार को पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
Trending Videos