{"_id":"6a6dde280c99501de4061ceb","slug":"third-round-of-iti-admissions-starts-on-august-3-noida-news-c-24-1-fbd1020-96362-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईटीआई प्रवेश का तीसरा राउंड तीन अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईटीआई प्रवेश का तीसरा राउंड तीन अगस्त से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रिक्त सीटों का विवरण होगा जारी, 7 अगस्त को आएगी सीट आवंटन सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण पूरा होने के बाद अब तीसरे राउंड की शुरुआत 3 अगस्त से होगी। दूसरे चरण में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो चुका है। अब रिक्त सीटों पर तीसरे चरण में दाखिले होंगे। प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त को खाली सीटों का विवरण जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी 3 से 5 अगस्त तक पोर्टल पर अपने विकल्प और प्राथमिकताओं में बदलाव कर सकेंगे। तीसरे राउंड की मेरिट एवं सीट आवंटन सूची 7 अगस्त को जारी होगी।
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 7 से 12 अगस्त तक संबंधित आईटीआई में होगा। वहीं 7 से 14 अगस्त तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर अभ्यर्थी अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे। इसके बाद 16 अगस्त से चौथे राउंड की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दिन रिक्त सीटों का विवरण जारी होगा और 16 से 18 अगस्त तक विकल्पों में संशोधन किया जा सकेगा। चौथे राउंड की सीट आवंटन सूची 18 अगस्त को जारी होगी। दस्तावेजों का सत्यापन 18 से 21 अगस्त तथा ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त निर्धारित की गई है।