{"_id":"69d3c4e1f56e13a6e101a201","slug":"trama-center-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-5701-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मरीजों को राहत नहीं, मशीनें कर रहीं आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मरीजों को राहत नहीं, मशीनें कर रहीं आराम
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
-जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करोड़ो की लागत से खरीदी गईं मशीनें उपयोग का कर रही इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर-22 ई में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाया गया ट्रॉमा सेंटर आज भी वीरान खड़ा है। यहां न मरीज हैं न ही डॉक्टर, बस बंद दरवाजे और धूल खाती मशीनें। जिस जगह पर आपातकालीन इलाज की उम्मीद जगनी थी, वहीं अब लापरवाही की तस्वीर दिखाई देती है। हालत ये है कि करोड़ों की आधुनिक चिकित्सा उपकरण जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेकार पड़े हैं। वहीं 100 बेड वाले अस्पताल का निर्माण तो अभी तक शुरू भी नहीं हो पाया। सरकारी निरीक्षण और निर्देशों के बावजूद काम ठप है, जिससे साफ है कि योजनाओं और जमीन पर हकीकत के बीच बड़ी खाई है।
45 करोड़
की लागत से बना ट्रामा सेंटर :
यमुना सिटी के सेक्टर-22ई में 45 करोड़ रुपये की लागत से बना ट्रामा सेंटर एक वर्ष से बनकर तैयार है। ट्रॉमा सेंटर के संचालन के लिए खरीदी गई महंगी और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण फिलहाल जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिना उपयोग के पड़ी हुई हैं। ट्रॉमा सेंटर का निर्माण पूरा हो चुका था, लेकिन प्रशासन और किसानों के बीच चल रहे विवाद के कारण अस्पताल का निर्माण बीच में रुक गया। जेवर सीएचसी में पड़े हुए उपकरणों में एनेस्थीसिया मशीन, वेंटीलेटर, डिफिब्रिलेटर, मॉनिटर और ऑपरेशन थियेटर लाइट जैसी महत्वपूर्ण मशीनें शामिल हैं। ट्रॉमा सेंटर के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का ऑर्डर पहले ही दे दिया गया था, लेकिन सेंटर चालू न होने के कारण अधिकांश मशीनें जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवर कर दी गई हैं। ये मशीनें लंबे समय से जेवर सीएचसी में रखी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मशीनों का ऑर्डर पहले ही दे दिया गया था, जिसके चलते मशीनों को जेवर सीएचसी में ही डिलीवर करवा दिया गया। जेवर सीएचसी में मशीनों का कोई उपयोग नहीं हो रहा है, उनको सिर्फ सीएचसी में रखा जा रहा है। डॉ. सर्फे जेया, सीएचसी, अधीक्षक, जेवर