{"_id":"6960f83da560a09b0a0f1f3b","slug":"up-big-newstension-in-kapsada-village-after-murder-of-dalit-woman-and-kidnapping-of-daughter-in-meerut-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: दलित महिला की हत्या पर कपसाड़ में तनाव...KGMU धर्मांतरण मामला में बड़ी अपडेट; दिनभर की पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: दलित महिला की हत्या पर कपसाड़ में तनाव...KGMU धर्मांतरण मामला में बड़ी अपडेट; दिनभर की पूरी खबर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: राहुल तिवारी
Updated Fri, 09 Jan 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार
UP Big News: हम आपके समक्ष दिनभर के महत्वपूर्ण समाचार लेकर आए हैं। मेरठ से सटे सरधना के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या और नाबालिग बेटी के अपहरण से तनाव है। हालात को देखते हुए पुलिस ने गांव को पूरी तरह सील कर दिया है। वहीं केजीएमयू में महिला डॉक्टर के साथ यौन शोषण और धर्मांतरण मामले में कार्रवाई को लेकर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। आइए, इन बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
UP Big News
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
UP Big News: हम आपके समक्ष दिनभर के महत्वपूर्ण समाचार लेकर आए हैं। मेरठ से सटे सरधना के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या और नाबालिग बेटी के अपहरण से तनाव है। हालात को देखते हुए पुलिस ने गांव को पूरी तरह सील कर दिया है। वहीं केजीएमयू में महिला डॉक्टर के साथ यौन शोषण और धर्मांतरण मामले में कार्रवाई को लेकर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उधर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कोलकाता में I-PAC ऑफिस पर ED की छापेमारी और TMC प्रोटेस्ट पर भाजपा को घेरा। आइए, शुक्रवार की इन बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
Trending Videos
दलित महिला की हत्या के बाद कपसाड़ में तनाव
मेरठ से सटे सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलित महिला की निर्मम हत्या और उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण की घटना से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालात को देखते हुए पुलिस ने गांव को पूरी तरह सील कर दिया है। वहीं कई दलों के नेता व पदाधिकारी इस मामले को लेकर गांव पहुंचे। वहीं क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पीएसी और स्थानीय पुलिस बल की बड़ी टुकड़ियां तैनात की गई हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर्णा के आरोपों पर केजीएमयू का जवाब
केजीएमयू में महिला डॉक्टर के साथ यौन शोषण और धर्मांतरण मामले में कार्रवाई को लेकर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने केजीएमयू प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी डॉ. रमीज पर समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई और लगातार लापरवाही बरती गई जिससे कि एक मासूम अत्याचार का शिकार हुई। अपर्णा यादव शुक्रवार को केजीएमयू में मीडिया को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कुलपति सोनिया नित्यानंद को लेकर भी नाराजगी जताई। अपर्णा यादव ने कहा कि जब पीड़िता ने महिला आयोग जाने की बात कही तो उसे मना कर दिया गया जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि क्या राज्य महिला आयोग एक संवैधानिक संस्था नहीं है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
सीएम योगी ने ईवी प्लांट का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री ने लखनऊ में अशोक लीलैंड के इलेक्ट्रिक वाहन के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्धाटन किया। इस मौके पर भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने फैक्ट्री का उद्घाटन करने के बाद ई-बस में सफर भी किया। फैक्ट्री का निर्माण सरोजनी नगर इलाके में करीब 70 एकड़ में किया गया है। यहां पर ई-बस, ई-ट्रेवलर और ई-लोडिंग वाहन बनाए जाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह हमारे लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसके लिए मैं हिंदुजा परिवार को बधाई देता हूं। यह निवेश बताता है कि यूपी में बीते आठ वर्षों में क्या परिवर्तन हुए हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
ED-CBI पर अजय राय का बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कोलकाता में I-PAC ऑफिस पर ED की छापेमारी और TMC प्रोटेस्ट पर भाजपा को घेरा। उन्होंने लखनऊ में कहा, अमित शाह और पीएम मोदी तोते की तरह ED और CBI को रखे हैं। जहां चुनाव होता है, वहां वे पिंजड़ा खोलकर तोता उड़ा देते हैं। ममता बनर्जी ने वहां दबाव बनाया है। निश्चित वहां अपने लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों के फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। करीब 10 साल में 1700 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या की गई है। वह बृहस्पितवार(8 जनवरी) को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
'भ्रष्टाचार का भस्मासुर बन गया था मनरेगा'
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आगरा आए। उन्होंने जी राम जी अधिनियम की खूबियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मनरेगा की मूल भावना ग्रामीण श्रमशक्ति और गांवों के विकास की थी, लेकिन समय के साथ यह योजना भ्रष्टाचार का भस्मासुर बन गई। उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मनरेगा में बड़े पैमाने पर फर्जी हाजिरी, कागजी काम और धन के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आईं। इसी को देखते हुए सरकार अब नई योजना लाकर जमीन पर वास्तविक काम सुनिश्चित करना चाहती है। नई योजना में कार्य शुरू करने से पहले छह महीने तक सख्त कानूनी और प्रशासनिक तैयारियां की जाएंगी, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो सके। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर