सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   up today big news 13 people died and more than 100 injured in Yamuna Expressway road accident

UP Big News: कोहरे का कहर...13 की मौत 100 से अधिक घायल, कफ सिरप केस में नया खुलासा; पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 16 Dec 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: हम आपके लिए दिनभर की प्रमुख खबरों का सार लेकर आए हैं। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे ने कहर बरपा दिया। भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में नया खुलासा सामने आया है। आइए, मंगलवार की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

up today big news 13 people died and more than 100 injured in Yamuna Expressway road accident
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके समक्ष दिनभर के महत्वपूर्ण समाचार लेकर आए हैं। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे ने कहर बरपा दिया। भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं मौलाना तौकीर रजा समेत 12 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चौथी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। उधर, कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में नया खुलासा सामने आया है। आइए, मंगलवार की इन बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
Trending Videos


सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे ने कहर बरपा दिया। सुबह करीब 3:30 बजे बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि चार शवों की पहचान हो गई है, अन्य के शिनाख्त के लिए टीम जुटी हुई है। 17 बैग में कंकाल और जले हुए टुकड़े लाए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय दृश्यता लगभग शून्य थी। कोहरे के चलते एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


कोडीनयुक्त कफ सिरप में नया खुलासा
गुजरात के अहमदाबाद में आर्पिक और इथिका फार्मास्युटिकल्स कंपनी द्वारा बनाई जा रही नशीली दवाएं और कोडीनयुक्त कफ सिरप नेपाल तस्करी किया जा रहा था। कंपनी के संचालक मनोहर जायसवाल द्वारा प्रदेश के कई जिलों की फर्जी फर्मों को दवाओं और सिरप की आपूर्ति दिखाई जाती थी, जबकि इसे ऊंचे दामों पर नेपाल भेज दिया जाता था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में इसके पुख्ता सुराग हाथ लगे हैं कि गुजरात से नशीली दवाओं की तस्करी का अलग सिंडिकेट मनोहर जायसवाल और उनकी पत्नी अर्चना जायसवाल चला रहे थे। ईडी ने दोनों को मंगलवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

मौलाना तौकीर के खिलाफ चौथी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल
बरेली में मौलाना तौकीर रजा समेत 12 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चौथी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। मौलाना तौकीर के आह्वान के बाद 26 सितंबर को शहर में जगह-जगह बवाल हुआ था। पुलिस टीम पर हमले कर पेट्रोल बम फेंके गए थे। कुछ स्थानों पर उपद्रवियों ने पुलिस से हथियार भी छीन लिए थे। उसी दिन कोतवाली क्षेत्र में जिला पंचायत कार्यालय के पास भी खुराफातियों बवाल किया था। बिहारीपुर चौकी प्रभारी शिवम कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक दरोगा गौरव अत्री ने मामले में चार्जशीट लगाई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

UPPSC परीक्षा में पारदर्शिता की मांग पर प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने प्रतियोगी छात्रों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसकी चेतावनी छात्रों ने कई दिन पहले ही प्रशासन और आयोग को दे दी थी। तमाम प्रयास और वार्ता के बावजूद मांग पूरी न होने पर प्रतियोगी छात्र सोमवार को आयोग के सामने मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे आवागमन प्रभावित होने लगा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क खाली कराने के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने हल्का बल प्रयोग कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिजाब पर सांसद इकरा हसन का बयान 
कैराना की सांसद इकरा हसन का हिजाब को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मंगलवार को एक न्यूज़ चैनल का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एंकर ने देश में हिजाब को लेकर चल रही बहस पर सवाल किया। सवाल के जवाब में सांसद इकरा हसन ने साफ कहा कि देश में इससे कहीं ज्यादा गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर सरकार और मीडिया को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हिजाब पहनना या न पहनना किसी महिला की निजी इच्छा पर निर्भर करता है। इसे ओपन छोड़ा जाना चाहिए। अगर कोई किसी को हिजाब पहनने या न पहनने के लिए मजबूर करता है, तो वह लोकतंत्र नहीं है।' इकरा हसन ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह संबंधित महिलाओं पर छोड़ देना चाहिए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed